Sambhal Violence: हिंसा के बाद बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक बैन, जिला प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
संभल डीएम की ओर से जारी किया गया है आदेश, सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे की थी तैयारी, लगी रोक

Sambhal Violence : संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बाहरी व्यक्तियों के एंट्री पर 10 दिसंबर तक रोक बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 को एक दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेसीया ने कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, कोई सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि जनपद की सीमा में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना 10 दिसंबर तक प्रवेश नहीं करेगा।
यह भी पढ़े :-कांग्रेस के आरोपों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, 3 दिसंबर को INC के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया
जिला मजिस्ट्रेट का आदेश जारी
जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि सोशल मीडिया पर किसी समूह में अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो ‘ग्रुप एडमिन’ उक्त पोस्ट हटाकर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देगा। जिले में साइबर कैफे एक रजिस्टर रखेंगे जिसमें प्रत्येक ग्राहक के नाम लिखे जाएंगे। संभल में कोई भी सार्वजनिक स्थल पर पुतला नहीं फूंकेगा।” यह कदम इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि समाजवादी पार्टी (SP) का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसा के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए शनिवार को संभल का दौरा करने वाला था। (Sambhal Violence)
सपा का आने वाला है प्रतिनिधिमंडल
संभल हिंसा के बाद राजनीति खूब हो रही है। प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संभल का दौरान करने वाला है। इस लिहाज से प्रशासन का आदेश महत्वपूर्ण हो गया है। सपा का प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी के लिए संभल का दौरा करने वाला था। प्रशासनिक आदेश के बाद पार्टी की ओर से इसका विरोध किया गया है।
सपा की ओर से कहा गया है कि संभल हिंसा की जांच के लिए बनाए गए सपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं के घरों पर सरकार ने पुलिस तैनात कर दिए हैं। उन्हें संभल जाने से रोकना घोर निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है। भाजपा सरकार संभल हिंसा का सच छिपा रही है। सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने की अनुमति दी जाए।(Sambhal Violence)



