PM मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- सत्ता के भूखे ये लोग जनता से सिर्फ झूठ बोलते आए हैं

PM Modi in Bhubaneswar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली में ओडिशा पर्व के शानदार समारोह में शामिल होने का अवसर मिला था। ओडिशा पर्व में ओड़िया विरासत और गौरव के वो भव्य दर्शन, ओडिशा के लोगों का स्नेह और अपनापन मेरे लिए बहुत ही यादगार पल हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव और इन दिनों देश में हुए उपचुनावों के नतीजों ने देश में कितना विश्वास जगाया है। ओडिशा से शुरुआत हुई, फिर हरियाणा, फिर महाराष्ट्र… विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करते रहते हैं, लेकिन जनता भाजपा को आशीर्वाद देने निकलती है। यही तो बीजेपी की विशेषता है। यही तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य है।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के आरोपों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, 3 दिसंबर को INC के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया
उन्होंने कहा कि चुनाव से कुछ महीने पहले तक बड़े-बड़े पॉलिटिकल एक्सपर्ट ओडिशा में भाजपा को पूरी तरह से खारिज कर रहे थे। ये लोग कह रहे थे कि ओडिशा में भाजपा इतनी बड़ी ताकत बन ही नहीं सकती कि वो अपने बलबूते पर सरकार बना लें, लेकिन जब परिणाम आए तो लोग हैरान हो गए। क्योंकि ओडिशा के लोगों के लिए भाजपा की केंद्र सरकार के कार्य और दिल्ली में बैठते हुए भी ओडिशा के लोगों के साथ अपनापन का जो नाता रहा, वो ओड़िशा के घर-घर पहुंच चुका था। अब पहले दिन से देश की जनता किसी और को आशीर्वाद दे, इसका गुस्सा उन्हें देश की जनता पर भी है। (PM Modi in Bhubaneswar)

ये लोग देश के खिलाफ साजिश करने में जुटे: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि इस स्थिति ने उनके अंदर इतना गुस्सा भर दिया है कि वो देश के खिलाफ साजिश करने में जुटे हैं। ये लोग अपना गुस्सा जनता पर ही निकालने लगे हैं। ऐसे में जागृत नागरिकों के लिए, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए, जो देश को प्यार करते हैं, जो संविधान का सम्मान करते हैं, उनके लिए ऐसे लोगों की हरकतें, इरादे और उनके कारनामे बहुत बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। इसलिए मैं सभी देशवासियों से कहना चाहूंगा कि हमें हर पल सतर्क रहना है और लोगों को जागरूक करते रहना है। हमें हर झूठ को बेनकाब करना है। देश को गलत दिशा में ले जाने के लिए उन्होंने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है। उनकी झूठ और अफवाह की दुकान 50-60 साल से चल रही है। (PM Modi in Bhubaneswar)


राजनीति में नीतिगत विरोध बहुत स्वाभाविक: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब कांग्रेसियों ने इस अभियान को और तेज कर दिया है। राजनीति में नीतिगत विरोध बहुत स्वाभाविक है। किसी भी निर्णय को लेकर अलग-अलग मत हो सकते हैं। राजनीतिक दल अपनी बात जनता के बीच पहुंचाने के आंदोलन भी करते रहते हैं। लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा में रहकर अपने विचार भी प्रकट करते हैं। सत्ता के भूखे ये लोग जनता से सिर्फ झूठ बोलते आए हैं। जब इनका एक झूठ लोगों पर काम नहीं करता, तो उससे बड़ा दूसरा झूठ ये घड़ते हैं। ये अपने कार्यकर्ताओं को भी झूठा दिलासा देने के लिए यही करते हैं। 2019 में जो चौकीदार उनके लिए चोर था, 2024 तक आते-आते वो ईमानदार हो गया और एक बार भी चौकीदार को चोर नहीं कह पाए। (PM Modi in Bhubaneswar)

प्रधानमंत्री ने कहा कि इनका मकसद सिर्फ यही है कि किसी तरह देश की जनता को गुमराह करने सत्ता पर कब्जा किया जाए। आज केंद्र की भाजपा सरकार ओडिशा के गौरव को और ओडिशा को बड़ी प्राथमिकता दे रही है। ओडिशा में हमारी सरकार बनते ही माताओं-बहनों के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। माता सुभद्रा का आशीर्वाद लेकर हमने सुभद्रा योजना शुरू की। ये योजना महिला सशक्तिकरण की पहचान बनेगी। मुझे खुशी है कि भाजपा के प्रयासों से ओडिशा की आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति हैं। इससे पूरे देश के आदिवासी समाज का गौरव बढ़ा है। (PM Modi in Bhubaneswar)


PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुर्मू जी के देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने से हर वर्ग की बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। एक आदिवासी बेटी की ये यात्रा आने वाली कई पीढ़ियों तक प्रेरित करेगी। यहां DGP कॉन्फ्रेंस हो रही है, 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के अवसर पर पुरी में ऑप डेमो 2024 का आयोजन होगा और 2025 में 8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस का बड़ा आयोजन होगा। हम ओडिशा को देश ही नहीं, दुनिया के नक्शे पर भी प्राथमिकता दिलाना चाहते हैं। PM मोदी ने ओडिशा के BJP मुख्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान भुवनेश्वर लोग उत्साह से भरे हुए थे। (PM Modi in Bhubaneswar)





