Google Analytics —— Meta Pixel

Mohan Bhagwat on Population : 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने की जरूरत, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दी ये सलाह, विपक्ष ने भाजपा को घेरा

Mohan Bhagwat on Population : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के एक बयान पर बवाल मच गया है। दरअसल, नागपुर में ‘कठाले कुलसम्मेलन’ में भागवत ने जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने तीन बच्चे पैदा करने पर जोर दिया। उनके इस बयान पर बहस छिड़ गयी है। कांग्रेस, समाजवाद पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी ने भागवत को निशाने पर लिया है।

यह भी पढ़े :- CG Cabinet Meeting: विष्णु कैबिनेट की बैठक कल, महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

मोहन भागवत ने क्या कहा?

नागपुर में ‘कठाले कुलसम्मेलन’ में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, ‘जनसंख्या में कमी चिंता का विषय है, क्योंकि जनसंख्या विज्ञान कहता है कि अगर जनसंख्या दर 2.1 से नीचे चली गई तो वह समाज नष्ट हो जाएगा, कोई उसे नष्ट नहीं करेगा, वह अपने आप नष्ट हो जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे देश की जनसंख्या नीति, जो 1998 या 2002 के आसपास तय की गई थी, कहती है कि जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे नहीं होनी चाहिए।

ज्यादा बच्चे पैदा करने पर जोर देते हुए भागवत ने कहा, ‘हमें दो से अधिक अर्थात तीन (जनसंख्या वृद्धि दर) की आवश्यकता है, यही जनसंख्या विज्ञान कहता है। यह संख्या महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे (समाज को) कायम रहना चाहिए। (Mohan Bhagwat on Population)

जनसंख्या कानून की मांग के बीच आया बयान

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान ऐसे समय पर आया है जब देश में जनसंख्या कानून लाने की मांग की जा रही है। मोहन भागवत के इस बयान के बदा एक बार फिर देश में बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि देश में पहले ही जनसंख्या विस्फोट हो चुका है। ऐसे में ज्यादा बच्चे ठीक नहीं है।

कांग्रेस ने भागवत पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीन बच्चों वाले बयान को लेकर मोहन भागवत को घेरा। उन्होंने भागवत से सवाल पूछा कि ⁠जो पहले से हैं उनको तो नौकरियां दिलवा दो, नौकरियां है नहीं, फसल की ज़मीन कम हो रही हैं। मोहन भागवत चाहते हैं कि 2 से ज्यादा बच्चे हों। देश में वैसे ही बेरोजगारी है। जो आज युवा हैं उनको तौ नौकरियां मिल नहीं पा रही, फसल की जमीने कम होती जा रही है जबकि जनसंख्या बढ़ती जा रही है।

सिंघार ने आगे कहा कि चीन ने जहां आबादी कम कही है, तो वो आज महाशक्तिशाली बना है। मोहन भागवत चीन से सीख नहीं ले पा रहे और वो जनसंख्या के मामले में देश को शक्तिशाली बनाना चाहते हैं। मेरा तो उनको सुझाव है कि मोहन भागवत हैं, पीएम मोदी हैं, यूपी के सीएम योगी हैं तो सबसे पहले ये शुरुआत करें अगर इन्हे जनसंख्या की इतनी चिंता है तो, इनसे शुरुआत होनी चाहिए। (Mohan Bhagwat on Population)

Back to top button
error: Content is protected !!