Google Analytics —— Meta Pixel

महतारी वंदन योजना की राशि जारी करेंगे CM साय, महिलाओं के मोबाइल में आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन

CM Sai Raigarh Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 3 दिसंबर को महतारी वंदन योजना की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपए की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे CM साय, कहा- सफलता के लिए ज्ञान ही बुनियाद

मुख्यमंत्री साय रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राइव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास और निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण समेत 37 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे। (CM Sai Raigarh Tour)

इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय

जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के रवाना होकर रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद रायगढ़ मरीन ड्राइव के पास दोपहर एक बजे से नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम और दोपहर 2.05 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के राशि वितरण, विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समेत भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। (CM Sai Raigarh Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!