Google Analytics —— Meta Pixel

युवाओं को अपने विचार विश्व के सामने प्रस्तुत करने चाहिए: राज्यपाल रमेन डेका

Governor Deka on Youth: राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निर्देशक अतुल निकम ने मुलाकात कर राज्यपाल को विकसित भारत चैलेंज के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से विकसित भारत चैलेंज में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए अवसर है कि वे अपने विचारों को विश्व के बदलावकर्ताओं के सामने प्रस्तुत कर और भारत के विकास यात्रा में सार्थक योगदान देन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- मानव सेवा सबसे सर्वाेत्तम कार्य है: राज्यपाल रमेन डेका

बता दें कि विकसित भारत चैलेंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। यह बहु-चरणीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता युवाओं को अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का एक अनूठा मंच प्रदान करती है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी भी उपस्थित थे। बता दें कि राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी मुलाकात की। उन्होंने राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। वहीं राज्यपाल का राजभवन में आयुष विभाग के चिकित्सकों ने प्रकृति परीक्षण किया। (Governor Deka on Youth)

इस मौके पर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद और युनानी चिकित्सा पद्धति और नेचरोपैथी काउंसिल रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनिल दास, शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य डॉ. जी.आर चतुर्वेदी, डॉ. विनय भारद्वाज और डॉ. ओपी राउत उपस्थित थे। दरअसल, आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से देश का प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान संविधान दिवस 26 नवंबर से शुरू हुआ है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें देश और प्रदेश के आयुर्वेद विधा से जुड़े शासकीय और निजी शिक्षक, चिकित्सक, छात्र-छात्राओं समेत राज्य में 15 लाख नागरिकों का मोबाइल एप के जरिए आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप प्रकृति (वात, पित्त, कफ) परीक्षण किया जाएगा। (Governor Deka on Youth)

Back to top button
error: Content is protected !!