Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना

CM Sai Delhi Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 4 दिसंबर को नवा रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11.30 से 2 बजे तक विभागीय बैठक, साइबर भवन उद्घाटन और एमओयू निषादन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4 से 5 बजे नवा रायपुर में प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। इसका आयोजन नीति आयोग और सीआईआई के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जो रात 7.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh IAS : राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर आईएएस प्रमोट हुए, लिस्‍ट में सौम्‍या चौरसिया का भी था नाम, पढ़े पूरी खबर

वहीं वाणिज्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन दोपहर 12 बजे अटल नगर नवा रायपुर में नीति आयोग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोजित प्रदेश की नई औद्योगिक नीति पर आधारित निर्यात प्रोत्साहन और निवेश के लिए स्टेकहोल्डर कनेक्ट कार्यशाला के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम नवा रायपुर के रेस्टो सीजी 04 सेक्टर 19 में आयोजित होगा। इसके बाद उद्योग मंत्री दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री के साथ निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने और छत्तीसगढ़ के उद्योगों को वैश्विक बाजार के लिए तैयार करने संबंधी पैनल चर्चा में शामिल होंगे। (CM Sai Delhi Tour)

रायगढ़ में दिखी सुशासन की झलक

मुख्यमंत्री साय ने कल रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के सुशासन की झलक देखने को मिली। मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया, जिस पर सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रुपए की राशि जारी की। यह पहला मौका होगा जब किसी योजना के हितग्राही ने ही योजना की राशि जारी की है। (CM Sai Delhi Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!