देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM साय, मुख्यमंत्री समेत दोनों डिप्टी CM को दी बधाई

CM Sai in Mumbai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसके साथ ही डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को भी बधाई दी। CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के दूरदर्शी नेतृत्व में महाराष्ट्र की विकास यात्रा अनवरत जारी रहेगी। डबल इंजन की सरकार दोगुनी ऊर्जा से महाराष्ट्र की प्रगति को नई ऊंचाई पर लेकर जाएगी।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत, 2 पूर्व सरपंचों को उतारा मौत के घाट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं और हमारे डिप्टी CM विजय शर्मा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। देवेंद्र फडणवीस बहुत अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछली महायुति सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है और इसलिए महाराष्ट्र की जनता ने महायुति को भारी जनादेश दिया है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण पर कहा कि मैं उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि जनादेश का सम्मान हुआ है और देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की और एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर जनादेश का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की ऊंचाइयों को छुएगा। (CM Sai in Mumbai)

शिवसेना नेता ने दी शुभकामनाएं
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस को अभिनंदन देना चाहती हूं। वे बहुत अभ्यासी नेता हैं। मैं एकनाथ शिंदे और अजित पवार को भी अभिनंदन देना चाहती हूं। ये तीनों एक विकसित महाराष्ट्र के लिए काम करेंगे। भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण पर कहा कि लोगों में काफी उत्साह है। महाराष्ट्र विकास की ओर चल पड़ा है। राज्य को स्थिर सरकार मिली है और 7, 8, 9 को विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि तीनों ने महाराष्ट्र की प्रगति में बहुत योगदान दिया है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित दादा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
NCP नेता छगन भुजबल ने भी दी बधाई
केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं और जिस प्रकार से महाराष्ट्र में रिकॉर्ड बना है। मैं कहूंगा कि ये जीत महाराष्ट्र की जनता की है। भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। NCP नेता छगन भुजबल ने कहा कि बहुत अच्छा माहौल है। देशभर से बड़े-बड़े नेता, उद्योगपति, अभिनता यहां आए थे। एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र को एक मजबूत और स्थिर सरकार मिली है। इस सरकार द्वारा लोगों के मुद्दों का समाधान किया जाएगा। CM की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वे छठी बार के विधायक हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा में व्यतित किया है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। (CM Sai in Mumbai)



