Google Analytics —— Meta Pixel

हमारी सिर्फ भूमिकाएं बदली है…साथ मिलकर महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे: CM देवेंद्र फडणवीस

CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी सिर्फ भूमिका बदली है, दिशा नहीं बदली है। आपको सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार देखने मिलेगी। समस्याएं आएंगी तो हम लोग मिलकर रास्ता निकाल लेंगे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे। लाडली बहन योजना के तहत अभी 1500 रुपए दे रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 2100 रुपए करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले हम आर्थिक सोर्स मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है।

यह भी पढ़ें:- देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM साय, मुख्यमंत्री समेत दोनों डिप्टी CM को दी बधाई

CM फडणवीस ने कहा कि हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे। हम अब नहीं रुकेंगे। दिशा और गति वही है। सिर्फ हमारी भूमिकाएं बदल गई है। हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं, जिनका जिक्र हमने अपने घोषणा पत्र में किया था। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मैं नहीं मानता कि सरकार बनाने में कोई देरी हुई है। हमें समझना होगा कि जब गठबंधन सरकार होती है तो कई फैसले लेने पड़ते हैं। गठबंधन की सरकार में बहुत बड़े पैमाने पर परामर्श करने पड़ते हैं और वो परामर्श हमने किया है। हमने पोर्टफोलियो भी लगभग तय कर लिया है। कुछ थोड़ा बचा हुआ है, हम वह भी कर लेंगे। (CM Devendra Fadnavis)

पुराने मंत्रियों के काम का मूल्यांकन करेंगे: फडणवीस 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कौन सा मंत्रालय किसके पास रहेगा, यह अंतिम चरण में है और उसका निर्णय हम तीनों मिलकर करेंगे। हम पुराने मंत्रियों के काम का भी मूल्यांकन करेंगे और उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कोलाबा में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मैं उनका अभिनंदन करता हूं और मैं उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। महाराष्ट्र देश को वैचारिक दिशा देने वाला राज्य है और ऐसे राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका मुझे मिला। (CM Devendra Fadnavis)

7, 8 और 9 दिसंबर को विशेष सत्र

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी हमें पूरा सहयोग किया और पूरी ताकत दी। हमने 2.5 साल में बहुत काम किया। हमने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। 2.5 साल के कार्यकाल में जितने निर्णय हमारी सरकार ने लिए वो ऐतिहासिक हैं, यह सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। हमारा एजेंडा सिर्फ विकास करने का है। बता दें कि 7, 8 और 9 दिसंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र होगा। 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। मंत्रिमंडल तय हो चुका है। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। शीतकालीन सत्र से पहले सभी मंत्रियों की शपथ कराकर पोर्टफोलिया बांट दिए जाएंगे। भाजपा को 20 से 22 मंत्री पद, शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 9 से 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को नतीजे आए, जिसमें से 230 सीटें महायुति को मिली हैं। (CM Devendra Fadnavis)

Back to top button
error: Content is protected !!