Google Analytics —— Meta Pixel

आज सरगुजा को 495 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात देंगे CM साय, मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना की भी करेंगे शुरुआत

CM Sai Surguja Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 9 दिसंबर को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले को 495 करोड़ 23 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 154 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित 145 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण, जबकि 340 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। कार्यक्रम में वित्त और सरगुजा के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग विश्व विजय सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- Delhi School Bomb Threat : दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा, अलर्ट पर पुुलिस

मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का भी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाना है, ताकि मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री के लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में मुख्य रूप से 132 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित 10 सड़कें, 3 करोड़ 59 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत पांच ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना और नगर निगम अंबिकापुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन शामिल है। (CM Sai Surguja Tour)

सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर अंबिकापुर में 123 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से 46 एमएलडी क्षमता के 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 55 करोड़ 45 लाख की लागत से बनने वाली 15 सड़कों, 55 करोड़ 5 लाख की लागत से 16 ग्राम पंचायतों में निर्मित होने वाले स्टॉप डैम, एनीकट और नहर नवीनीकरण कार्य, विभिन्न गांवों में 28 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से 243 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और नगरीय निकायों में 5 करोड़ 92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, नाली, सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। (CM Sai Surguja Tour)

सरगुजा-30 निशुल्क आवासीय कोचिंग संचालित

बता दें कि सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से सरगुजा-30 निशुल्क आवासीय कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके जरिए 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही हर शनिवार और रविवार को नीट-जेईई के लिए निशुल्क साप्ताहिक कोचिंग का भी संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर न्यायालय और कलेक्टर जनदर्शन की कार्रवाई का ऑनलाइन प्रसारण सरगुजा जिले के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है, जिसे कोई भी कभी भी कही से भी हो सकता है। (CM Sai Surguja Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!