मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात, पढ़ें पूरी खबर
CM Sai Manendragarh Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 दिसंबर यानी आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत वाले विकास और निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय को लोकार्पित करेंगे। राज्य शासन की ओर से चिरमिरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नयन कर आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। यह जिला चिकित्सालय 100 बिस्तरीय है। यहां शासन की ओर से 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों और 10 मेडिकल आफिसरों और पर्याप्त संख्या में पैरा मेडिकल टीम पदस्थ की गई है।
यह भी पढ़ें:- आज सरगुजा को 495 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात देंगे CM साय, मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना की भी करेंगे शुरुआत
कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी CM अरुण साव करेंगे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि और सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक रेणुका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, महापौर चिरमिरी कंचन जायसवावल समेत अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 31 करोड़ 43 लाख 46 हजार रुपए की लागत से निर्मित 141 कार्यों का लोकार्पण और 517 करोड़ 82 लाख 81 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 306 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 4002 हितग्राहियों को सामग्री और राशि का वितरण करेंगे। लाभान्वितों में किसान, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, दिव्यांगजन, मछुआरे, वनाधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही शामिल हैं। (CM Sai Manendragarh Tour)
सरगुजा को भी सौगात देंगे CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ही अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले को 495 करोड़ 23 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 154 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित 145 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण, जबकि 340 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का भी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाना है, ताकि मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। (CM Sai Manendragarh Tour)



