Google Analytics —— Meta Pixel

Parliament Winter Session : राज्यसभा में सभापति धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा, कानून मंत्री बोले- कांग्रेस सोरोस से रिश्ता बताए

Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र के 12 वें दिन बुधवार(11 दिसंबर) को भी जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पक्ष विपक्ष आमने-सामने हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जेपी नड्डा समेत सत्ता पक्ष के कई सांसदों ने इस पर आपत्ति जताई। जहां विपक्ष ने सभापति पर पक्षपात का आरोप लगाया, वहीं सरकार ने इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बताया। भारी हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मैनपुर स्कूल में शिक्षकों पर गंभीर आरोप, छात्रों की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

(Parliament Winter Session) कार्यवाही शुरू होने के बाद संसद में संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना उनका अपमान करना है. विपक्ष सभापति का सम्मान नहीं करती है, इसलिए वे अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है।

राज्यसभा में किरन रिजिजू ने कहा कि 72 साल बाद एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना है और देश की सेवा कर रहा है तो विपक्ष उनपर आरोप लगा रहा है. वे सदन के बाहर उपराष्ट्रपति पर आरोप लगा रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं. लेकिन हम चेयर का आदर करते हैं और हम विपक्ष की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे।

सोनिया और सोरोस के संबंधों की जानकारी दे कांग्रेस : रिजिजू

रिजिजू ने सदन में कहा कि सोनिया गांधी और अमेरिकी निवेशक जाॅर्ज सोरोस के बीच जो संबंध है उसका खुलासा किया. आखिर क्यों विपक्ष की नेत्री उस फाउंडेशन की सदस्य हैं, जो देश की अव्यवस्था को अस्थिर करना चाहता है? क्या कांग्रेस इस बात पर माफी मांगेगी. बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने भी सोनिया गांधी और सोरोस के लिंक के बारे में कांग्रेस से जवाब मांगा और कहा कि गलत इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा और भारत पीएम मोदी ने नेतृत्व में मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगा। (Parliament Winter Session)

Back to top button
error: Content is protected !!