Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : मैनपुर स्कूल में शिक्षकों पर गंभीर आरोप, छात्रों की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

पांच सदस्यीय जांच दल गठित, तीन दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

विजय सिन्हा संवाददाता अनमोल न्यूज24 गरियाबंद Chhattisgarh : हायर सेकेंडरी स्कूल मैनपुर के छात्रों द्वारा शिक्षकों और प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों ने जिला कार्यालय पहुंचकर शिकायत की कि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य और कुछ शिक्षक-शिक्षिकाएं उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में एक शिक्षक द्वारा लंबे समय से बेड टच और दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया है। छात्रों ने पूर्व प्राचार्य को वापस लाने की मांग की है।

यह भी पढ़े :- विकसित छत्तीसगढ़ बनाने सहकारिता क्षेत्र की होगी बड़ी भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जिला प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान

जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने जानकारी दी कि छात्रों की शिकायत और शिक्षकों पर लगे गंभीर आरोपों के मद्देनजर कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के निर्देश पर तत्काल पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इस समिति को तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

 कलेक्टर ने लिया संज्ञान
कलेक्टर ने लिया संज्ञान

महिला सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच दल में दो महिला सदस्यों को भी शामिल किया गया है, ताकि छात्राओं के आरोपों की गहनता और संवेदनशीलता से जांच की जा सके।

तीन दिनों में होगी रिपोर्ट प्रस्तुत

जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और मामले में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।

प्रशासन की सख्त नीति

जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि छात्रों के हितों से जुड़े ऐसे मामलों में पूर्व में भी त्वरित और कठोर निर्णय लिए गए हैं। छात्रों और अभिभावकों को प्रशासन की कार्यवाही पर भरोसा रखने की अपील की गई है। (Chhattisgarh )

छात्रों और अभिभावकों की उम्मीदें जांच पर टिकीं

मैनपुर के छात्रों और उनके अभिभावकों को जिला प्रशासन की इस पहल से न्याय की उम्मीद है। अब यह देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष निकलते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!