Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में फिर हड़ताल पर जा सकते हैं राइस मिलर्स, कैबिनेट के फैसले से नाराज

Chhattisgarh Rice Millers: साय कैबिनेट के फैसले के बाद राइस मिलरों में नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स 12 दिसंबर से फिर हड़ताल पर जा सकते हैं। दरअसल, राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बैठक बुलाई है, जिसमें बड़ा फैसला लिया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 14 नवंबर से जारी है, लेकिन धान का उठाव ठीक से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कैबिनेट ने कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 20 रुपए बढ़ाकर 80 रुपए कर दी है, लेकिन राइस मिलर्स की बाकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया है, जिसकी वजह से राइस मिलर्स नाराज है।

यह भी पढ़ें:- कोरबा जिले को 625.28 करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे CM साय, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में अब तक 42.83 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 9.14 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 9159 करोड़ 61 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स की ओर से धान का उठाव शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 2.31 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया था, जिसके विरूद्ध 31 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। (Chhattisgarh Rice Millers)

160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य

इस साल 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 11 दिसंबर को 84 हजार 341 किसानों से 3.34 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 94 हजार 279 टोकन जारी किए गए थे। 12 दिसंबर के लिए 92 हजार 36 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य सरकार ने धान उपार्जन केंद्रों में शिकायत और निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसका नंबर 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते हैं। (Chhattisgarh Rice Millers)

Back to top button
error: Content is protected !!