सरकार की पहली वर्षगांठ पर विष्णुदेव ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- 2028 तक छत्तीसगढ़ का जीडीपी 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य

Chhattisgarh GDP : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय का एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर आज रायपुर के सर्किट हाउस में सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड सबके सामने रखा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता के नाम लिखी पाती का विमोचन किया। सरकार के किए महत्वपूर्ण कार्यों को पुस्तक में संकलित किया गया, मुख्यमंत्री ने उस पुस्तक का भी विमोचन किया।
यह भी पढ़े :- Sambhal Violence : संभल से सपा के घर पर चलेगा ‘बाबा का बुलडोजर, प्रशासन ने जारी किया नोटिस
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का पहला साल विकास के नाम समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि इस एक साल को हमने विश्वास का साल घोषित किया है। ताकि, पिछली सरकार ने जो जनता के साथ विश्वासघात किया था, वो विश्वास को फिर से हासिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने जनता से जो भी वादा किया था, उन तमाम वादों से वो मुकर गए, जनता को छला गया।
लेकिन हमने चुनौती का सामना करते हुए विश्वास को फिर से कायम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। किसानों से तय वादों के मुताबिक धान खरीदी हो रही है, बकाया धान के बोनस का भुगतान सुशासन दिवस के दिन कर दिया गया। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। अब तक 10 किस्त महिलाओं को किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति लागू किया गया है, ताकि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ रोजगार का प्रशिक्षण दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने इस दौरान PSC स्कैम का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में जो घोटाला हुआ है, उसके दोषी को दंडित करने का काम शुरू हो गया है। पिछले दिनों जो परिणाम PSC के जारी हुए, वो बिल्कुल निष्पक्ष रहा। उसके टॉपर बच्चे और अभिभावक उन्हें धन्यवाद देने के लिए आए थे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान नई उद्योग नीति, नक्सलवाद का खात्मा, आवास योजना, रेल कनेक्टविटी के क्षेत्र में हो रहे उपलब्धियों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि साल 2028 तक प्रदेश का GDP (Chhattisgarh GDP) 10 लाख करोड़ से ज्यादा करने की दिशा में सरकार काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल सरकार रजत जयंती वर्ष मनाएगी।
सीएम साय ने कहा “महिलाओं को महतारी वंदन योजना के जरिए हर महीने एक-एक हजार रुपये दे रहे हैं. पीएम का वादा था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सीएम 18 लाख आवास स्वीकृत करेंगे. 13 दिसंबर 2024 को सरकार ने शपथ ली और दूसरे दिन ही कैबिनेट में 18 लाख आवास की मंजूरी दी. पीएम आवास में गृह प्रवेश भी कराया जा रहा है. बस्तर और सरगुजा संभाग में आदिवासियों के लिए तेंदूपत्ता की कीमत भी बढ़ा दी गई। (Chhattisgarh GDP)



