Gariaband News: गरियाबंद में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न
Gariaband News : गरियाबंद जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में अखिल आज गुरुवार 12 दिसंबर को विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : जनता में विश्वास कायम करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि : CM साय
भूमिपूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह प्रक्रिया भूमि को यज्ञीय कार्य के योग्य बनाने के लिए उसमें देवीय गुणों का संचार करती है। इस अवसर पर शांतिकुंज प्रतिनिधि सुखदेव निर्मलकर, छत्तीसगढ़ जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गप्फू मेमन, और कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य और संदेश
शांतिकुंज प्रतिनिधि सुखदेव निर्मलकर जी ने कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश्य केवल हवन और पूजन तक सीमित नहीं है, बल्कि मनुष्य में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण लाने का प्रयास है। छत्तीसगढ़ जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा जी ने “सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः” के भाव को अपनाने और इस महायज्ञ में सहयोग देने का आग्रह किया।
राजनीति और आध्यात्मिकता के महत्व को रेखांकित करते हुए पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों को समाज और राजनीति में आत्मसात करना आवश्यक है। राजिम विधायक रोहित साहू जी ने इस आयोजन को पूरे जिले का महोत्सव बताते हुए सभी से धर्म और संस्कृति की रक्षा में योगदान देने का आह्वान किया। वही पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला जी ने शांतिकुंज से अपने पुराने संबंधों को साझा करते हुए महायज्ञ को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पुरुषोत्तम यादव जी द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया, और अंत में नगर पालिका अध्यक्ष गप्फू मेमन जी ने आभार व्यक्त किया। (Gariaband News)
महायज्ञ का शुभारंभ
भूमि पूजन के साथ ही 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन न केवल गरियाबंद बल्कि पूरे जिले के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जो समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना जागृत करेगा। (Gariaband News)



