Russia Moscow Blast: रूस के परमाणु सेना प्रमुख इगोर किरिलोव की मौत, पुतिन को लगा बड़ा झटका
Russia Moscow Blast : रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक रक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मंगलवार सुबह एक आवासीय अपार्टमेंट ब्लॉक के पास लगे विस्फोटक (Russia Moscow Blast) उपकरण की चपेट में आने से मौत हो गई। रूस की जांच समिति ने यह जानकारी दी। यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस ने दावा किया है कि उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : खुशहाल एक साल इवेंट आज मरीन ड्राइव में शाम 6.30 बजे से
अधिकारियों ने बताया कि किरिलोव के सहायक की भी विस्फोट (Russia Moscow Blast) में मौत हो गई। यह विस्फोट एक स्कूटर में रखे विस्फोटक उपकरण के कारण हुआ था। समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेत्रेंको ने कहा कि रूसी जांच अधिकारियों ने दोनों व्यक्तियों की मौत के संबंध में मामला दर्ज किया है।
पेत्रेंको ने एक बयान में कहा, जांच अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और संचालन से जुड़ी सेवा घटनास्थल पर मौजूद हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस अपराध से जुड़ी सभी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।’’ फरवरी 2022 में यूक्रेन में शुरू हुए रूस के सैन्य अभियान के दौरान प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के आरोप में यूक्रेन की अदालत ने किरिलोव की गैर मौजूदगी में उन्हें 16 दिसंबर को सजा सुनाई थी।
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, एसबीयू ने कहा कि उन्होंने फरवरी 2022 से युद्ध के मैदान में रासायनिक हथियारों, विशेष रूप से के-1 लड़ाकू ग्रेनेड के 4,800 से अधिक बार इस्तेमाल किए जाने को दर्ज किया है।
पुतिन के लिए बड़ा झटका
लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है. जनरल किरिलोव परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख थे और इस क्षेत्र में उनकी भूमिका अहम थी।



