छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के हित, संरक्षण के लिए कई योजनाएं हो रही संचालित: मंत्री राजवाड़े

Minister Rajwada on Divyang: राजधानी रायपुर के शासकीय दृष्टि और श्रवण बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना में सरकार गठन के एक साल पूरा होने पर प्रतिभावान दिव्यांगजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास और उनके हित के संरक्षण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और हित में बेहतर कार्य कर रही है। हम आगे भी आपके हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- हाथरस गैंगरेप केस को लेकर फिर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार लगातार आप सभी के लिए विकास कार्यों के माध्यम से सेवा कर रही है। हमारी सरकार को एक साल पूरा हुआ है और हमने सभी लंबित कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर आगे बढ़ाया है। दिव्यांग बच्चों की ओर से प्रस्तुत गीत सुनकर उन्होंने कहा कि कहा कि मैं गीत सुनकर अभिभूत हूं। आगे उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को समाज के लोगों का भरपूर प्यार और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। दिव्यांगजन देश-प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। (Minister Rajwada on Divyang)


इस अवसर पर मूकबधिर छात्रों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को अपनी ओर से पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर ख्याति प्राप्त दिव्यांगजन को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम की ओर से देवपुरी निवासी दिव्यांग चंदन गिलहरे और भैंसा निवासी दिव्यांग बाल दास मानिकपुरी को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप संचालक आर.एन बोस, उप संचालक भूपेंद्र पांडेय, उप संचालक (वित्त) किरन खरे, प्राचार्य अमित त्रिवेदी, अधीक्षिका सीता समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी और स्टूडेंट्स मौजूद रहें। (Minister Rajwada on Divyang)




