Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी हाजिर हो…, इस एक बयान से बुरे फंसे राहुल गांधी, MPMLA कोर्ट ने दिया पेश होने का आदेश, पढ़े पूरी खबर

Notice against Rahul Gandhi : उत्तर प्रदेश के बरेली में MPMLA कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के दिए गए एक बयान पर नोटिस (Notice against Rahul Gandhi) जारी किया है. कोर्ट ने 7 जनवरी को हाजिर होने का आदेश दिया है. राहुल गांधी के खिलाफ हिंदूवादी नेता पंकज पाठक में कोर्ट में वाद दायर किया था।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : DSP ने डॉक्टर की पत्नी को पीटा किया, रेप हुआ फरार, FIR दर्ज , आरोपी सुकमा में है SDOP

बरेली के एमपी एमएलए कोर्ट में हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने एक वाद दायर किया था. जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है. कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है. इतना ही नहीं एमपी एमएलए कोर्ट ने 7 जनवरी के लिए राहुल गांधी को हाजिर होने का आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया है. अब राहुल गांधी को 7 जनवरी के लिए बरेली के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

क्यों दिया राहुल गांधी को कोर्ट ने नोटिस

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार के आने पर आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे. उसके आधार पर जिसकी भागीदारी अधिक होगी अगर उसकी संपत्ति कम है तो कम आबादी वाले जिसकी संपत्ति अधिक है उससे लेकर कम संपत्ति वालों को दी जाएगी. राहुल गांधी के बयान का चुनाव के दौरान भी काफी विरोध हुआ था. ये माना जा रहा था कि एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए राहुल गांधी इस तरह के बयान देते हैं।

इस बयान का चुनाव के दौरान भी काफी विरोध हुआ था

लेकिन उनके इस बयान का चुनाव के दौरान भी काफी विरोध हुआ था। और ये माना जा रहा था कि एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए राहुल गांधी इस तरह के बयान देते है लेकिन इससे समाज में भय का माहौल पैदा हो गया था। जिसके बाद बरेली में राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया था। जिसमें अब जाकर एमपी एमएलए कोर्ट ने संज्ञान लिया है और राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। (Notice against Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!