Google Analytics —— Meta Pixel

Champions Trophy 2025 : भारत के मैच UAE में होंगे, ICC ने न्यूट्रल वेन्यू दुबई चुना

Champions Trophy 2025 :भारत चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने ग्रुप चरण के मैचों को दुबई में खेलेगा और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अगर नॉकआउट चरण में पहुंची तो इसका सेमीफाइनल और फाइनल भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की कि शनिवार रात पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनके यूएई समकक्ष शेख नाहयान अल मुबारक के बीच एक बैठक के बाद दुबई को तटस्थ स्थल के रूप में चुना गया था। शेख नाहयान मौजूदा समय में सिंध के घोटकी क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे हैं। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी है।

यह भी पढ़े :- कलश यात्रा के साथ ही शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का होगा आगमन : देवांगन

उन्होंने शेख नाहयान के साथ मुलाकात कर पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) के प्रशासनिक मामलों को अंतिम रूप दिया। चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) की मेजबानी को लेकर बृहस्पतिवार को गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया जब आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने घोषणा की कि भारत 50 ओवर के टूर्नामेंट के अपने मैच मेजबान देश पाकिस्तान के बजाय तटस्थ स्थान पर खेलेगा।

पाकिस्तान के लिए भी 2027 तक यही व्यवस्था लागू होगी और वह भारत में होने वाले टूर्नामेंट तटस्थ स्थलों पर खेलेगा। उम्मीद है कि आईसीसी अब आयोजन के अंतिम कार्यक्रम की घोषणा करेगा, जिसमें पाकिस्तान में नौ से 10 मैचों का आयोजन हो सकता है। सूत्र ने कहा, अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाता है तो खिताबी मुकाबला लाहौर में होगा। हाइब्रिड मॉडल की व्यवस्था चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (पाकिस्तान), अगले साल भारत में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप और 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में लागू होगी।

2027 तक न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलेंगे भारत-पाकिस्तान

गुरुवार 19 दिसंबर को ICC की बैठक में ये फैसला लिया गया कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान के बजाय किसी न्यूट्रल स्थान पर खेलेगा। इसके अलावा 2027 तक भारत में होने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम भारत नहीं आएगी और उनके मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। यदि टीम इंडिया नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती है, तो सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में आयोजित होंगे। आपको बता दें कि भारत में 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होगा।

बीसीसीआई का रुख हमेशा ही स्पष्ट रहा है लेकिन पीसीबी के तटस्थ स्थानों की ‘एकतरफा’ व्यवस्था को अनुमति देने से इनकार करने के कारण मामला लंबा खिंच गया। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के नेतृत्व में पीसीबी स्थानीय जनता के सामने अपनी प्रतिष्ठा नहीं खोना चाहता था। पीसीबी ने पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत भेजी थी। उसने स्पष्ट तौर पर ‘हाइब्रिड मॉडल’ का विरोध किया था लेकिन अंततः पारस्परिक आधार पर इस पर सहमत हो गया।

Back to top button
error: Content is protected !!