टेक ऑफ के वक्त अस्पताल से टकराया हेलिकॉप्टर, दो पायलट और डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत

Plane Crash in Turkey: तुर्किए के मुगला प्रांत में बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां हेलिकॉप्टर क्रैश में दो पायलट और एक डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। मुगला के गवर्नर अब्दुल्ला एरिन ने बताया कि घने कोहरे की वजह से हेलिकॉप्टर पास में मौजूद एक अस्पताल की चौथी मंजिल से टकरा गया। हेलिकॉप्टर ने मुगला से अंताल्या के लिए उड़ान भरी थी। हादसे में प्लेन सवार लोगों के अलावा किसी और को नुकसान नहीं पहुंचा है। हादसे की सूचना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:- घर की चिमनी से टकराकर प्लेन क्रैश, 10 लोगों की हुई मौत, सड़क हादसे में गई 38 की जान
अमेरिका के मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे में उड़ान भरना अनुभवी पायलटों के लिए भी काफी मुश्किल होता है। ऐसे में नए पायलेट्स के लिए तो यह कई बार जानलेवा साबित होता है। हर साल कोहरे और मौसम संबंधी विमान घटनाओं की वजह से करीब 400 लोगों की मौत होती है। इससे पहले तुर्किए में 9 दिसंबर को प्रांत इस्पार्टा में दो मिलिट्री हेलिकॉप्टरों की टक्कर हुई थी, जिसमें सेना के 6 जवानों की मौत हो गई थी। यह हादसा डेली रूटीन की ट्रेनिंग उड़ान के दौरान हुआ था। मरने वालों में एक ब्रिगेडियर जनरल भी शामिल थे। अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। (Plane Crash in Turkey)
ग्रामाडो में 10 लोगों की हुई मौत
वहीं ब्राजील के ग्रामाडो शहर में भी बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, एक छोटा पैसेंजर प्लेन क्रैश होने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई है। ये प्लेन पहले एक घर की चिमनी से टकराया। इसके बाद पास में स्थित फर्नीचर की दुकान पर क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गवर्नर एडुआर्डो लेइट मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बताया कि प्लेन में सवार कोई पैसेंजर नहीं बच पाया है। वहीं 15 लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्लेन ग्रामाडो से कैनेला जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। (Plane Crash in Turkey)



