Google Analytics —— Meta Pixel

लहसुन 40 से 400 पहुंच गया, महंगाई की मार से कराह रही आम जनता और सरकार सो रही है : राहुल गांधी

Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, लहसुन कभी 40 रुपये था, आज 400 रुपये किलो है. बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 25 December 2024 : आज बुधवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक सब्जी मंडी में सब्जीवाले से अलग-अलग सब्जियों के रेट पूछ रहे हैं. राहुल के साथ महिलाएं भी हैं. एक महिला कहती है सोना सस्ता होगा लेकिन लहसुन नहीं।

एक महिला ने कहा कि शलजम जो कभी 30-40 रुपये किलो मिलते थे वो आज 60 रुपये किलो मिल रहे हैं. मटर 120 रुपये किलो मिल रहा है. सब्जी मंडी गिरी नगर की है. राहुल गांधी ने महिलाओं से कहा कि महंगाई हर साल बढ़ती जा रही है. इससे आप पर दबाव बढ़ता होगा. राहुल ने पूछा कि जीएसटी से महंगाई बढ़ी है. इसपर महिलाओं ने कहा कि बहुत बढ़ी है।

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा का चुनाव होना है. उससे पहले राहुल एक्टिव मोड में है. वह आंबेडकर के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं. अब उन्होंने महंगाई पर सरकार को घेरा है।

सब्जी वाले ने भी मानी महंगाई की बात
राहुल (Rahul Gandhi) ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें सब्जी वाला कहता दिख रहा है कि इस बार बहुत महंगाई है. इससे पहले इतनी महंगाई कभी नहीं हुई. राहुल गांधी सब्जीवाले से पूछते हैं कि लहसुन कितने का है. इस पर सब्जी वाला बताता है कि लहसुन की कीमत 400 रुपए किलो चल रही है।

500 रुपए की सब्जी, अब 1000 में मिलती है
राहुल गांधी (Rahul Gandhi)एक महिला से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है कि महंगाई क्यों बढ़ रही है. इस पर महिला कहती है कि सरकार इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है, उन्हें तो बस अपने भाषणों से मतलब है. सरकार को इससे मतलब नहीं है कि आम आदमी खाना क्या खाएगा. जो चीज पहले 500 रुपए की आती थी, आज 1000 रुपए की आती है. अब खर्च कम करना है तो फिर कटौती करनी पड़ेगी. इससे तो हम लोगों को परेशानी ही होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!