Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: थाने के बाहर महिला ने बच्ची के साथ लगाई आग, पति से हुआ था विवाद, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh: राजधानी रायपुर में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला ने थाने के अंदर अपनी दो माह की बच्ची के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला अपने घर से कैरोसिन लेकर थाने पहुंची थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महिला और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :- आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ ही स्कूली बच्चे प्राचीन सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों से भी हों परिचित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव

जानकारी के मुताबिक घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है। दोनों की हालात काफी गंभीर है। बच्ची के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर आत्महत्या की कोशिश की है।

क्या हुआ था घटना के दिन?

एडिशनल एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि महिला का अपने पति नानकुन देवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से और निराशा में, वह अपनी बच्ची के साथ थाने पहुंची और थाना गेट के बाहर खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।

घटना के तुरंत बाद थाना प्रभारी ने स्थिति को संभाला और महिला को स्थानीय मिशन अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

हालत कैसी है?

दोनों मां और बच्ची लगभग 15 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। हालांकि डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उपचार जारी है। (Chhattisgarh)

घटना के पीछे का कारण

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला घटना के वक्त शराब के नशे में थी। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। (Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!