Google Analytics —— Meta Pixel

बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, 15 घायल

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के करौली में बस और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई। हादसा करौली-गंगापुर रोड पर सलेमपुर गांव के हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त था कि में कार पूरी तरह पिचक गई। मरने वाले सभी पांचों लोग कार में सवार थे, जो मध्यप्रदेश में इंदौर के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: थाने के बाहर महिला ने बच्ची के साथ लगाई आग, पति से हुआ था विवाद, पढ़े पूरी खबर

करौली के अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इंदौर के रहने वाले नयन कुमार देशमुख (उम्र 63 साल) अपने परिवार के साथ कार में कैलादेवी से गंगापुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच निजी बस करौली की ओर से आ रही थी, जो सलेमपुर गांव के पास स्थित एक निजी छात्रावास के सामने कार से टकरा गई। इससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। (Rajasthan Road Accident)

पुंछ में 5 जवान हुए शहीद

जानकारी के मुताबिक चार शवों को करौली जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। जबकि एक महिला का शव गंगापुर सिटी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। मृतकों की पहचान नयन कुमार देशमुख (उम्र 63 साल), प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है। घायलों में विनीत सिंहल (उम्र 31 साल), सलीम (उम्र 42 साल), पत्नी नूरजहां (उम्र 50 साल), शिवराज लाल (उम्र 44 साल) और समय सिंह (उम्र 21 साल) शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। इधर, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भी बड़ा हादसा हुआ है, जहां आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार 18 जवानों में से 5 की मौत हो गई है। वहीं 10 घायल हैं, जिसमें से 4 जवानों की हालत गंभीर है। (Rajasthan Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!