Sushasan Divas : मुख्यमंत्री साय ने किया भारत रत्न अटल बिहारी का पुण्य स्मरण, कहा- छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे अटल जी
Sushasan Divas : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस (Sushasan Divas) के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे।
यह भी पढ़े :- खालिस्तानी आतंकवादियों के शव ले जा रहे एम्बुलेंस का एक्सीडेंट, अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर
अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती के इस विशेष अवसर पर कहा कि अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (Sushasan Divas)
सुशासन दिवस का इतिहास
अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने और राजनीति में अपना बड़ा नाम बनाया। उन्हें साल 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से और 1994 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। अटल जी लोकसभा में 9 बार और राज्यसभा में 2 बार सांसद के रूप में चुने गए। 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में उनका निधन हो गया था। मोदी सरकार ने 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।
क्यों मनाया जाता है सुशासन दिवस
सुशासन दिवस लोगों के कल्याण और बेहतरी को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश के छात्रों और नागरिकों को सरकार के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताना है। साथ ही भारत में सुशासन के मिशन को पूरा करने के लिए अच्छी और प्रभावी नीतियों को लागू करना है। इस खास अवसर पर क्विज, लाइव कार्यक्रम, ओरिएंटेशन, सेमिनार और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं।



