Google Analytics —— Meta Pixel

खालिस्तानी आतंकवादियों के शव ले जा रहे एम्बुलेंस का एक्सीडेंट, अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर

Road Accident : यूपी पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक अज्ञात वाहन ने एक एम्बुलेंस को टक्कर (Road Accident) मार दी जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मुठभेड़ में मारे गए ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव पंजाब ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात रामपुर बाईपास पर हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद शवों को दूसरे वाहन में ले जाया गया।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : अटल जन्म शताब्दी वर्ष, सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के निर्माता को मंत्री टंकराम वर्मा ने ऐसे किया याद

रामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मंगलवार देर रात तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव को पीलीभीत से पंजाब ले जा रही एम्बुलेंस को रामपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से दूसरी एम्बुलेंस में ले जाया गया।

पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक संयुक्त अभियान में सोमवार को पीलीभीत के पूरनपुर में एक मुठभेड़ के दौरान गुरदासपुर में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया।

दूसरे एम्बुलेंस रवाना हुआ शव

पुलिस के मुताबिक रात करीब 11.45 बजे एक अज्ञात वाहन एम्बुलेंस को टक्कर मारता (Road Accident) हुआ निकल गया. इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन एम्बुलेंस का रेडियेटर फट गया. पंजाब पुलिस और तीनों आतंकियों के शव को दूसरे एम्बुलेंस से आगे के लिए रवाना किया गया. मामला खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने की वजह से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि यह हादसा महज इत्तेफाक था या फिर कोई साजिश.

Back to top button
error: Content is protected !!