Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : मानस विदुषी ने दिया संदेश, कहा – क्रिसमस नहीं, मनाएं तुलसी पूजन दिवस

Balodabazar : स्वर्गीय श्री सोनचंद वर्मा स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय दिव्य संगीतमयी श्रीरामकथा ( Shree Ram Katha ) में अयोध्याधाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका, मानस विदुषी ने अपने संगीतमय वाचन से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरे दिन के आयोजन में शिव और पार्वती देवी के विवाह का भव्य प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर सुना।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव

शिव-पार्वती विवाह का अनोखा चित्रण

कथा वाचिका मानस विदुषी ने शिव-पार्वती विवाह का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान शिव सभी जीव-जंतुओं के देवता हैं। उनके विवाह में भूत, पिशाच और सभी जीव-जंतु बाराती बनकर पहुंचे थे, जिससे पार्वती देवी के घरवाले भयभीत हो गए थे। इस प्रसंग को छत्तीसगढ़ी धुनों पर गाए भजनों ने और भी मनमोहक बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे, वहीं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री माननीय टंक राम वर्मा भी भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए।

सात दिवसीय दिव्य संगीतमयी श्रीरामकथा
सात दिवसीय दिव्य संगीतमयी श्रीरामकथा

तुलसी पूजन दिवस का संदेश

कथा ( Shree Ram Katha ) के दौरान मानस विदुषी ने हिंदुओं को 25 दिसंबर को क्रिसमस के बजाय तुलसी पूजन दिवस मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस दिन यदि कोई पर्व मनाना हो तो 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस को प्राथमिकता दें। यह दिन सिख धर्म के गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है। विदुषी ने बताया कि उनकी कुर्बानी धर्म और सिद्धांतों की रक्षा के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

आगामी आयोजन और अपील

Shree Ram Katha के तीसरे दिन के आयोजन में श्रीराम जन्म के दिव्य प्रसंग का वाचन किया जाएगा। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक माननीय पुष्पराज टंक राम वर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में कथा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

सात दिवसीय दिव्य संगीतमयी श्रीरामकथा
सात दिवसीय दिव्य संगीतमयी श्रीरामकथा

यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और अध्यात्म की गंगा प्रवाहित कर रहा है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान कर रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!