Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : पारदर्शी प्रशासन के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री वर्मा

अटल परिसर निर्माण के लिए 27.61 लाख रुपये के कार्यो का हुआ भूमिपूजन

Chhattisgarh News : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार में सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 27 लाख रूपए से अधिक राशि से बनने वाले अटल परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : मानस विदुषी ने दिया संदेश, कहा – क्रिसमस नहीं, मनाएं तुलसी पूजन दिवस

Chhattisgarh के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में श्रद्धेय अटल जी की जयंती के सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस मौके पर राज्य भर में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगांे को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को 2024 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में छत्तीसगढ़ भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव

Chhattisgarh के राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए सभी वर्गो से फीडबैक लेकर विजन डाक्यूमेंट तैयार किया गया है। हमारी सरकार राज्य में सुशासन के लक्ष्य को लेकर चल रही है। राज्य सरकार द्वारा सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के लिए विभागों में अधिक से अधिक आईटी का इस्तमाल किया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थिति थे।

Back to top button
error: Content is protected !!