Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crime : उधारी की रकम के लिए दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में कातिल

Chhattisgarh Crime : प्रदेश के दुर्ग जिले के भिलाई खुर्सीपार थाना पुलिस उधारी की रकम के लिए दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पिछले 20 दिनों से आरोपी की तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : पारदर्शी प्रशासन के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री वर्मा

प्रेस कांफ्रेंस में ASP सुखनंदन सिंह राठौर ने बताया कि दिनाँक 06.12.2024 को रात्रि करीबन 22:30 बजे वीरागना अवंती बाई भवन के पास नहर किनारे लोकेश्वर बंजारे पिता लक्ष्मण बंजारे की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में थाना खुर्सीपार में अपराध कमांक 236/2024 धारा- 103 (1) बीएनएस कायम किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज थाना प्रभारी थाना खुर्सीपार के नेतृत्व में टीम आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्‌तारी हेतु नियुक्त किया गया था । घटना के भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी के विश्लेषण एवं संदिग्धों से पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुयी कि मृतक लोकेश्वर बंजारे और अजय यादव उर्फ टंगिया दोस्त है। शराब पीकर आपस रकम के लेन देन की बात पर वाद विवाद करते घटना स्थल वीरागंना अवंती बाई भवन के पीछे गये थे, वहां से आरोपी अजय यादव वहाँ से भागते हुये निकला और बोला मैं अजय को निपटा दिया हूँ कहकर फरार हो गया ।

फरार आरोपी अजय यादव की गठित टीम व्दारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के रिश्तेदारों, परिचितों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। मोबाईल नम्बरों के सीडीआर प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। इसी बीच जानकारी प्राप्त हुयी कि आरोपी कवर्धा में है। तत्काल पुलिस टीम को कवर्धा रवाना कर आरोपी अजय यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी अजय यादव ने बताया कि वह लोकेश्वर को एक माह पहले 3000 रूपए उधारी दिया था। उसके पास पैसा नहीं होने के कारण खुर्सीपार आया और लोकेश्वर से अपने दिए हुए पैसे को मांगा तो आज दूंगा-कल दूंगा कहकर उसे घूमा रहा था। तब अजय यादव दिनाँक 06.12.2024 को शराब लेकर आया और लोकेश्वर को शराब पिलाया, ये स्वयं नहीं पिया। लोकेश्वर बंजारे उर्फ पाउ को अवंती भवन के पीछे नहर किनारे लेकर गया और और पुनः उससे अपने पैसों की मांग किया। लोकेश्वर व्दारा गाली-गलौज करने, पैसा नहीं दूंगा कहने पर वही पर पड़े पत्थर को सिर में पटककर हत्या कर फरार हो गया ।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज प्रभारी थाना खुर्सीपार, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, प्र.आर. रोहित यादव, आरक्षक सुभाष यादव, शैलेन्द्र यादव, चुमुक सिन्हा, हर्ष देवांगन, तेजप्रकाश साहू, पंकज सिंह, एवं चंद्रभान चौहान थाना खुर्सीपार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हत्या की वजह

हत्या के पीछे तीन हजार रुपए के लेन-देन का मामला सामने आया। मृतक लोकेश्वर बंजारे और आरोपी अजय यादव उर्फ टंगिया के बीच मित्रता थी। एक माह पूर्व अजय यादव ने लोकेश्वर को 3000 रुपए उधार दिए थे। जब अजय ने पैसे वापस मांगे, तो लोकेश्वर टालमटोल करने लगा।

घटना के दिन, अजय शराब लेकर लोकेश्वर के पास पहुंचा। उसने लोकेश्वर को शराब पिलाई लेकिन खुद शराब नहीं पी। इसके बाद दोनों वीरांगना भवन के पीछे नहर किनारे पहुंचे, जहां पैसों की बात पर विवाद हुआ। लोकेश्वर द्वारा गाली-गलौज और पैसा नहीं देने की बात कहने पर अजय ने वहीं पड़े एक पत्थर से लोकेश्वर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। (Chhattisgarh Crime)

गिरफ्तार आरोपी

अजय यादव उर्फ टंगिया पिता स्व मोहन यादव 28 साल निवासी ग्राम पत्थरपुंजी थाना बेरला, जिला बेमेतरा (Chhattisgarh Crime)

Back to top button
error: Content is protected !!