Google Analytics —— Meta Pixel

देश में आंतरिक सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने में CRPF की महत्वपूर्ण भूमिका है: शाह

HM Shah on CRPF: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान गृहमंत्री ने CRPF के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही CRPF के परिचालन और प्रशासनिक प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव समेत गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने गृह मंत्री को CRPF में अनुकम्पा आधारित नियुक्तियों समेत बल के शहीद जवानों के परिवारों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें:- देश की अर्थव्यवस्था में ग्रामीण विकास और किसान उत्थान से महत्वपूर्ण कोई संकल्प नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आंतरिक सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने में CRPF की महत्वपूर्ण भूमिका है। शाह ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने, पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता बहाल करने में CRPF ने सराहनीय कार्य किया है। गृहमंत्री शाह ने भाषाई एकता को मजबूत करने के लिए बल के दैनिक कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जवानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए श्री अन्न (मोटे अनाज) के ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर बल देने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए जवानों से प्रकृति परीक्षण अभियान के अंर्तगत आयुर्वेद के अधिकाधिक उपयोग का भी आह्वान किया। (HM Shah on CRPF)

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 24 दिसंबर को नई दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में उत्तराखंड में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेन्सिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, उत्तराखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, BPR&D के महानिदेशक, NCRB के महानिदेशक और केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द नए आपराधिक कानूनों को शत-प्रतिशत कार्यान्वित करने को कहा। (HM Shah on CRPF)

Back to top button
error: Content is protected !!