मासूम बहनों से रेप के बाद कर दी हत्या, ड्रम में छिपाई लाश, कुक निकला दरिंदा, पढ़े पूरी खबर

Crime News : महाराष्ट्र के पुणे से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां राजगुरुनगर में अपने घर के पास खेलते समय बुधवार दोपहर को लापता हुई 8 और 9 साल की दो बहनों की लाश मिली है। बच्चियों की लाशें रात में उसी इमारत की छत पर पानी की टंकी में मिली हैं। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। लोगों में गुस्सा फैल गया। पुलिस हरकत में आई और इमारत में बने एक भोजनालय के कुक को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़े :- Mahila Samman Yojana in Delhi : केजरीवाल की महिला सम्मान योजना पर बवाल, एलजी ने दिए जांच के आदेश
पुलिस ने कहा कि एक टीम ने राजगुरुनगर से लगभग 45 किमी दूर पुणे शहर के एक लॉज से रसोइए (54) को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) रमेश चोपड़े ने बताया कि शख्स पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने 8 और 9 साल की दो नाबालिग बहनों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने और उनकी हत्या करने के आरोप में 54 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अजय दास है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह राजगुरुनगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्रांर्गत एक छोटे होटल में बावर्ची की नौकरी करता है।
वारदात कथित तौर पर बुधवार को अंजाम दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया, “दास पीड़ित परिवार का पड़ोसी था। बुधवार को हमें दो नाबालिग बहनों के लापता होने की शिकायत मिली। बाद में, उनके शव उनके घर के पास पानी जमा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रम के अंदर पाए गए। (Crime News)
दोनों बहनों की भी हत्या कर दी
पुलिस ने कहा कि दास ने कथित तौर पर पहले छोटे बहन का यौन उत्पीड़न किया। जब बड़ी बहन उसे ढूंढने निकली तो उसने उसे भी नहीं छोड़ा। अधिकारी ने कहा, दास ने दोनों बहनों की भी हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा, हमें जानकारी मिली कि दास गुरुवार को ट्रेन से भागने की योजना बना रहा था। हमारी टीम ने उसे पुणे शहर के पास एक होटल से पकड़ा। उस पर दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। (Crime News)



