Google Analytics —— Meta Pixel

Chittorgarh : लव ट्रायंगल में युवक की हत्या, युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को इतना मारा की हो गई मौत, पढ़े पूरी खबर

Chittorgarh : प्रदेश के दुर्ग में बीती रात युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को दौड़ा दौड़ाकर इतना मारा कि उसकी मौत हो गई. युवक का नाम चेतन साहू हैं.

यह भी पढ़े :- IND vs AUS 4th Test : ना रोहित चले, ना विराट, मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब, अब भी 307 रन की दरकार

प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा कांड लव ट्रायंगल का है। यहां रहने वाली एक लड़की का चेतन साहू नाम के युवक के अफेयर चल रहा था। चेतन व लड़की दोनों की माताएं पुलिस विभाग में हैं। कुछ दिन पहले लड़की की मां का सरगुजा ट्रांसफर हो गया। लड़की भी सरगुजा चली गई वहां Chittorgarh के सरगुजा में रहने वाले लुकेश साहू के प्रति आकर्षित हो गई। इस बीच दुर्ग से चेतन भी लगातार युवती को फोन करता था जिससे वह परेशान हो गई थी।

पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। चेतन जब पता चला कि उसकी प्रेमिका दुर्ग आई है तो उसने मिलने के लिए कहा। युवती ने मना किया लेकिन वह नहीं माना और परेशान करने लगा। चेनत की बात युवती ने अपने सरगुजा वाले प्रेमी लुकेश साहू को बताई। इसके बाद लुकेश ने युवती को कहा कि चेतन को मिलने के लिए बलाओ। लुकेश बताए अनुसार युवती ने चेतन को सिविल लाइन क्षेत्र में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया।

युवक की पीट पीटकर हत्या

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात लगभग 12 बजे के आसपास चेतन युवती से मिलने पहुंचा। इससे पहले ही लुकेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहले से मौजूद था। चेतन के पहुंचने के बाद युवती को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडे से चेतन की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसे इतना मारा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पद्मनाभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बड़े अधिकारी भी पहुंच गए। रात में ही चेतन के शव को मरच्यूरी भेजा गया। वहीं पुलिस ने रात को ही पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है। (Chittorgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!