AUS vs IND : स्निकोमीटर में कोई मूवमेंट नहीं, फिर भी यशस्वी जायसवाल को दिया गया आउट, बांग्लादेशी अंपायर पर भड़के गावस्कर
Yashasvi Jaiswal Catch Controversy : बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को विवादित तरीके से आउट दिया गया। 71वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर जोरदार अपील हुई। अंपायर ने आउट नहीं दिया लेकिन इसके बाद पैट कमिंस ने डीआरएस लिया। काफी समय तक रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने स्निकोमीटर चेक किया। उसमें साफ दिख रहा था कि गेंद का संपर्क कहीं नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े :- IND vs AUS 4th Test : ना रोहित चले, ना विराट, मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब, अब भी 307 रन की दरकार
आउट दिए गए यशस्वी जायसवाल
स्निकोमीटर पर कोई हड़कत नहीं होने के बाद भी थर्ड अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को आउट दे दिया। स्निकोमीटर पर कुछ नहीं होने के बाद अंपायर ने एक बार फिर रिप्ले चेक किया। उनका कहना था कि गेंद की लाइन चेंज हुई है। इसी वजह से उन्होंने यशस्वी जायसवाल को आउट देने का फैसला किया। वह सरप्राइज हो गए। मैदानी अंपायर से बात की लेकिन उनके पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
शर्फुद्दौला का विवादित फैसला
यशस्वी जायसवाल की पैट कमिंस की बॉल पर एलेक्स कैरी ने विकेट के पीछे लपका और जोरदार अपील की. गेंद उनके बल्ले के उपर से होती हुई ग्लब्स को छूते हुए विकेटकीपर के पास पहुंची ऐसा ऑस्ट्रेलिया टीम का मानना था. फील्ड अंपायर ने अपील को नकार दिया और नॉट आउट करार दिया. कमिंस ने रिव्यू लिया और बांग्लादेश के अंपायर शर्फुद्दौला ने रिप्ले को बार बार देखने के बाद यशस्वी को आउट करार दिया. कमाल की बात यह कि आवाज पकड़ने वाली मशीन पर कोई हलचल नहीं हुई थी। (Yashasvi Jaiswal Catch Controversy)
शर्फुद्दौला पर भड़के सुनील गावस्कर
यशस्वी जायसवाल को बांग्लादेशी अंपायर शर्फुद्दौला ने तकनीकी तौर पर सबूत ना होने के बाद आउट करार दिया. गावस्कर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अगर जो आपको टेक्नोलॉजी पर भरोसा नहीं है तो फिर इसका इस्तेमाल ही क्यों करते हो. ये अजब मामला है कि अपनी आंखो पर भरोसा कर रहे हैं लेकिन टेक्नोलॉजी को नकार रहे हैं. यशस्वी जायसवाल नॉट आउट हैं और उनको आउट करार दिया गया. जब फील्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया है तो थर्ड अंपायर को पास ठोस सबूत होना चाहिए फैसले को बदलने के लिए। (Yashasvi Jaiswal Catch Controversy)



