Cobra Snake in Helmet: स्कूटी चलाते हुए बेहोश हुआ शख्स, जब उतारा गया हेलमेट तो अंदर छिपा था खतरनाक कोबरा, पढ़े पूरी खबर
Cobra Snake in Helmet: हाल ही में एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूटी चलाते वक्त एक शख्स अचानक से बेहोश हो जाता है. इस बीच उसे कुछ लोग स्कूटी से नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाने लगते हैं, लेकिन जब स्कूटी सवार शख्स का हेलमेट खोलते हैं, तो अंदर का नजारा देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं।
यह भी पढ़े :- Raipur Crime News: डबल मर्डर से दहला रायपुर, देर रात दो युवकों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पढ़े पूरी खबर
हेल्मेट में छिपा बैठा था बेबी कोबरा
दरअसल, स्कूटी सवार शख्स के हेलमेट के अंदर एक जहरीला कोबरा (Cobra Snake in Helmet) छिपा हुआ था। यह कोबरा छोटा था, लेकिन इतना खतरनाक था कि उसकी एक डंश से जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। इसके बाद लोग दंग रह गए और फौरन स्नैक हैंडलर्स को बुलाया। स्नैक हैंडलर्स ने मौके पर आकर बड़ी सावधानी से उस कोबरा को हेलमेट के अंदर से बाहर निकाला।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है और लोग इसे देखकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। खासकर हेलमेट पहनते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई सांप या अन्य जानवर न हो, क्योंकि ऐसा हादसा आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। (Cobra Snake in Helmet)



