Google Analytics —— Meta Pixel

साल 2025 में हम और अधिक मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM New Year Wishes: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि साल 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में हासिल उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार साल 2025 में और भी अधिक मेहनत करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। 2024 में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने देशवासियों को साल 2025 की शुभकामनाएं दी है। PM मोदी ने कहा कि यह साल सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।

यह भी पढ़ें:- CM साय ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं, कहा- यह शुभ संकल्प लेने का समय

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने छत्तीसगढ़वासियों को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी है। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नया साल सबके जीवन में उमंग, उत्साह और उज्ज्वल प्रकाश लेकर आए। आप सभी के संकल्पों को बल मिले। आपकी आंखों में बसने वाला हर सपना साकार हो सके। इसी आशा और विश्वास के साथ आप सबको मेरे और मेरे परिवारजनों की तरफ से नव साल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। (PM New Year Wishes)

मंदिरों में भक्तों का लगा तांता

वहीं साल 2025 के पहले दिन श्रद्धालु उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि आज साल 2025 के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर पार्किंग, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। 2025 के पहले दिन श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या भी पहुंच रहे हैं। (PM New Year Wishes)

Back to top button
error: Content is protected !!