CM साय ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं, कहा- यह शुभ संकल्प लेने का समय
CM New Year Wishes: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को नए साल 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष हम सभी के जीवन में तरक्की के नए अवसर लेकर लाए और हम सभी के जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि का वास हो। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नव वर्ष हम सभी के लिए शुभ संकल्प लेने का समय है। पिछले साल हमने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया था और हर वर्ग को लाभ पहुंचाने में हमें सफलता मिली। नए साल में भी हम प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें:- Balodabazar : कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा नगर के 75+ वरिष्ठजनों का सम्मान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस साल हम सभी छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। साथ ही इस साल को हमने अटल निर्माण वर्ष के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है। आप सभी की भागीदारी से हमें छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि नव साल में हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने के लिए और ज्यादा संकल्पित होकर कार्य करेंगे। CM साय ने कहा हम सभी के शुभसंकल्प और मनोरथ नव वर्ष में पूरे हों, यह आशा व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। (CM New Year Wishes)
श्रम मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नया साल सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। उद्योग मंत्री ने कहा कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। छत्तीसगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किया हर वादा हम पूरा कर रहे हैं। नया साल सबके जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए। (CM New Year Wishes)



