Balodabazar : कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा नगर के 75+ वरिष्ठजनों का सम्मान
Balodabazar News : नागरिक सेवा समिति बलौदाबाजार (Balodabazar ) के तत्वावधान में नगर के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह रामकथा स्थल नगर भवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा (राजस्व, खेलकूद एवं आपदा प्रबंधन विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार शुक्ला ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में विजय केशरवानी, अशोक जैन और टेसूलाल जी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कई मुद्दों पर की बात, कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा
वरिष्ठजनों का गरिमामय सम्मान
समारोह में मुख्य अतिथि ने वरिष्ठजनों को तिलक लगाकर, शाल, श्रीफल और छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो युक्त मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टंकराम वर्मा ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। ये हमारे अभिभावक और मार्गदर्शक हैं। इनके आशीर्वाद से ही आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं। इनका सम्मान कर हम स्वयं सम्मानित हो रहे हैं। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”

समिति अध्यक्ष ने व्यक्त किया गौरव
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्याम कुमार शुक्ला ने कहा, “वरिष्ठजनों की उपस्थिति हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने हमारी विनती स्वीकार कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।”
सम्मानित हुए वरिष्ठजन
कार्यक्रम में सम्मानित किए गए वरिष्ठजनों में इंद्रकुमार जैन, आर. एन. वर्मा, यू. डी. वैष्णव, जागेश्वर प्रसाद केशरवानी, करुणा शंकर मिश्रा, सुरेशचंद्र द्विवेदी, पापामियां, शिवशंकर सोनी, जगदीश जायसवाल, जीवनलाल वर्मा, धनपत जैन, प्रेमलाल कुम्हार, विजेंद्र मिश्रा, माखनलाल साहू, शिवकुमार बाजपेई, प्रदीप बाजपेई, एस. एम. पाध्ये, हरीश लाल साहू, सतीश शुक्ला, प्रभात दुबे, दयासागर वर्मा, राजाराम साहू, मधु तिवारी, दिलीप सलूजा, राजेंद्र शुक्ला, रामजीवन शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, चंद्रहास सेन, प्रभुलाल सोनी, लखन वर्मा, अशोक तिवारी, जी. पी. मिश्रा, कृष्ण कुमार बाजपेई, चंद्र राम अजगले, गौर सिंह साव, मदन सिंह डहरिया, गोविंद राम वर्मा, बिसरू राम ध्रुव, रमेश कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति का योगदान
कार्यक्रम की सफलता में समिति अध्यक्ष श्याम कुमार शुक्ला, सचिव शिवकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष बुद्धे लाल साहू, संरक्षक पुनीत राम वर्मा, उपाध्यक्ष कोमल सिंह वर्मा, सह सचिव तारन सिंह ठाकुर, और कार्यकारिणी सदस्य कमल नारायण वर्मा, सोनचंद वर्मा, माखन लाल वर्मा, युगल किशोर साहू, वेदराम वर्मा, रोहित वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, सुशील तिवारी का विशेष योगदान रहा।
सफल संचालन और आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन समिति के सचिव शिवकुमार वर्मा ने किया। यह आयोजन नगर के वरिष्ठजनों के प्रति समाज की कृतज्ञता और आदर का प्रतीक बना। Balodabazar



