Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस आज से शुरू करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, देशभर में रैलियां निकाली जाएंगी

Jai Bapu, Jai Bhim, Jai Samvidhan : कांग्रेस पार्टी आज यानी 3 जनवरी से देश भर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान (Jai Bhim, Jai Samvidhan) अभियान की शुरूआत करेगी। अभियान का समापन 26 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी। जयराम रमेश ने कहा कि महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए हर ब्लॉक, जिले और राज्य में रैलियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। अप्रैल 2025 में गुजरात में AICC का सेशन आयोजित किया जाएगा। अभियान 27 दिसंबर को शुरू होना था कर्नाटक के बेलगावी में 26 दिसंबर को हुए कांग्रेस के अधिवेशन में अभियान को 27 दिसंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया था। लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया, जिसके बाद 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई थी। इसलिए अभियान को आगे बढ़ा दिया गया था।

यह भी पढ़े :- सिमट रहा बस्तर से माओवादी आतंक, बदल रही बस्तर की पहचान, मुख्यमंत्री साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के शपथ ग्रहण समारोह को किया संबोधित

13 महीनों तक चलेगा कांग्रेस का अभियान

कांग्रेस कार्य समिति के प्रस्ताव में कहा गया था कि इस (Jai Bhim, Jai Samvidhan) अभियान के तहत ब्लॉक, जिला तथा प्रदेश स्तर पर संगोष्ठियों एवं जनसभाओं का आयोजन होगा। प्रस्ताव में कहा गया था कि 26 जनवरी, 2025 और 26 जनवरी, 2026 के दौरान, एक साल में कांग्रेस ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ नाम से एक व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी, जिसमें सभी नेता भाग लेंगे। यह अभियान 13 महीनों का होगा।

27 दिसंबर को शुरू होना था अभियान

बेलगावी अधिवेशन में अभियान शुरू करने का फैसला कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय अधिवेशन 26 और 27 दिसंबर होना था। हालांकि, पूर्व पीएम सिंह के निधन के बाद अधिवेशन रद्द कर दिया था। पहले दिन 26 जनवरी से एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करने का फैसला लिया गया था। बैठक के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने स्पीच दी थी। सोनिया गांधी अधिवेशन में शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अधिवेशन में 300 से ज्यादा नेता मंथन के लिए पहुंचे थे।

‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ भी शुरू करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के मुताबिक, 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक एक राष्ट्रीय पदयात्रा शुरू की जाएगी, जिसे संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा नाम दिया जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे और यह यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर जाएगी। इसके अलावा, कांग्रेस ने कहा कि अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में गुजरात में एआईसीसी की एक बैठक आयोजित की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!