मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर की चर्चा

CM Sai Meet Governor: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुलाकात की। साथ ही नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को जशपुर जिले के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने एक-दूसरे को राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस आज से शुरू करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, देशभर में रैलियां निकाली जाएंगी
राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायकपुरंदर मिश्रा और धरसींवा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल डेका को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका से मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने भी भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल डेका ने अधिकारियों से केंद्र शासन की फ्लैगशीप योजनाओं, राज्य शासन की योजनाओं की प्रगति, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। भिलाई स्टील प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर मुकुल सहरिया ने भी सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल डेका को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नंदिता सहरिया भी उपस्थित थी। (CM Sai Meet Governor)

वहीं राज्यपाल से रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला और अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और विश्वविद्यालयों की गतिविधियों से अवगत कराया। राज्यपाल रमेन डेका से प्रकृति की ओर संस्था के अध्यक्ष मोहन वरल्यानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को नेहरू-गांधी उद्यान रायपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फ्लावर शो के लिए आमंत्रित किया। साथ ही बांस के कपड़े से बना तौलिया भेंट किया। राज्यपाल ने पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के लिए संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के निर्भय धारीवाल, जयेश पिटालिया और डॉ. अनिल चौहान भी उपस्थित थे। (CM Sai Meet Governor)




