Google Analytics —— Meta Pixel

HMPV Virus China : चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का प्रकोप तेज, ज्यादातर बच्चे आ रहे चपेट में, कोरोना जैसे हैं लक्षण, मचा हड़कंप

HMPV Virus China : कोरोना जैसी भयावह महामारी के प्रकोप को अभी तक दुनिया भुला भी नहीं पाई है कि चीन में एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस खतरनाक वायरस के कारण चीन के अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इतना ही नहीं,ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV Virus China) के कारण मरीज बड़ी संख्या में मर भी रहे हैं।

यह भी पढ़े :- CHHATTISGARH LIQUOR SCAM : आज हो सकता है शराब घोटाले के राज का पर्दाफ़ाश, ED ऑफिस पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूछताछ जारी

बच्चों पर ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का असर

इस नए वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बता दें कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV Virus China) एक RNA वायरस है। यह वायरस आम तौर पर सर्दी में फैलती है। इसकी चपेट में आने पर मरीजों में कोविड-19 जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। बुखार, खांसी, नाक बंद होना और गले में घरघराहट होने लगी है। यह वायरस खांसने और छींकने से फैलता है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर इसका इलाज समय पर न किया जाए तो इस संक्रमण की वजह से ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी बीमारी हो सकती है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर दी गई जानकारी

‘SARS-CoV-2 (कोविड-19)’ नामक एक एक्स हैंडल द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा गया कि चीन इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस के मामलों में उछाल का सामना कर रहा है। अस्पताल विशेष रूप से निमोनिया और ‘व्हाइट लंग’ के मामलों से परेशान हैं।

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का कैसा है प्रभाव

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) भी कोरोना की ही तरह से श्वसन पथ को संक्रमित करता है, हालांकि कोरोना के इतर इस वायरस के कारण ऊपरी और निचले दोनों श्वसन पथ में संक्रमण का खतरा हो सकता है।

चीन ने बचाव के लिए शुरू की तैयारी

वहीं इस मामले में चीन के रोग नियंत्रण प्राधिकरण ने शुक्रवार को बताया कि उसने अज्ञात कारणों से होने वाले निमोनिया के मामलों पर नजर रखने के लिए एक खास निगरानी प्रणाली शुरू की है। बयान में बताया गया कि सर्दियों के मौसम में श्वसन रोगों (सांस से जुड़ी बीमारियों) के मामलों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस नई प्रणाली का उद्देश्य अधिकारियों को उन बीमारियों से निपटने में मदद करना है, जिनके कारण अभी तक समझ में नहीं आए हैं।

एक नजर विशेषज्ञों की सलाह पर

विशेषज्ञों का सुझाव है कि शिशुओं और बुजुर्गों, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उनमें मेटान्यूमोवायरस के कारण गंभीर बीमारी होने का खतरा अधिक होता है। इसके लक्षण आमतौर पर सामान्य फ्लू की तरह के ही होते हैं ऐसे में लोग इस संक्रमण को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!