Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Assembly Election 2025 : आ गई दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट, अरविंद केजरीवाल को ये नेता देंगे चुनौती, देखें सभी के नाम

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी हो गई है. 29 उम्मीदवारों की इस सूची में अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के खिलाफ उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा तो कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, आप से बगावत कर के बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है.

यह भी पढ़े :- Mukesh Murder Case: सियासत शुरू, सरकार को घेर रही कांग्रेस तो BJP ने दिया जवाब, कहा -कॉन्ट्रैक्टर है या कांग्रेसी कॉन्ट्रैक्ट किलर?

29 उम्मीदवारों की सूची में बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राज कुमार भाटिया, बादली सीट से दीपक चौधरी, नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा, कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत, मालवीय नगर सीट से सतीश उपाध्याय, गांधीनगर सीट से अरविन्दर सिंह लवली, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी सीट से विजेंद्र गुप्ता, करोल बाग सीट से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी सीट से आशीष सूद को टिकट दिया है.

केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट

बीजेपी की इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ बीजेपी से रमेश बिधूड़ी को मौका मिला है। बीजेपी ने गांधीनगर सीट से दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अरविंद सिंह लवली को टिकट दिया है। इसके अलावा मालवीय नगर से बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके सतीश उपाध्याय को टिकट मिला है। (Delhi Assembly Election 2025)

कैलाश गहलोत को विजवासन सीट से टिकट

बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक दिल्ली की विजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट मिला है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट से रविंद्र नेगी को टिकट मिला है, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी थी। (Delhi Assembly Election 2025)

देखें पूरी लिस्ट

Back to top button
error: Content is protected !!