Google Analytics —— Meta Pixel

“द्वादश राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह” सम्पन्न: छत्तीसगढ़ की 43 विशिष्ट हस्तियों का हुआ सम्मान

अभनपुर, रायपुर, Chhattisgarh : वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. सुखदेव राम साहू द्वारा संचालित समाज गौरव विकास समिति रायपुर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के तत्वावधान में “द्वादश राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 43 महान शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों, कला मर्मज्ञों एवं समाज सेवियों का सम्मान किया गया। आयोजन रायपुर के गायत्री मंदिर सभागार में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों के नामों की हुई घोषणा, दुर्ग, कांकेर, रायपुर समेत कई जिलों के बदले चेहरे

मुख्य अतिथि और अध्यक्षता

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास जी (दुधाधारी मठ, रायपुर) रहे। अध्यक्षता डॉ. नारायण साहू, कृषि वैज्ञानिक एवं अधिष्ठाता, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग ने की।

समारोह का शुभारंभ और आयोजन उद्देश्य

समारोह का शुभारंभ मां लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। संयोजक डॉ. सुखदेव राम साहू “सरस” ने अपने उद्बोधन में समाज में प्रतिभाओं का सम्मान और सामाजिक समरसता की महत्ता पर प्रकाश डाला।

43 विभूतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

इस भव्य समारोह में डॉ. दीनदयाल साहू (चौपाल छत्तीसगढ़ी कॉलम संपादक, हरिभूमि) को “गुरु गोरखनाथ सम्मान” प्रदान किया गया। साथ ही 43 विशिष्ट प्रतिभाशाली लोगों को विविध क्षेत्रों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित प्रतिभागियों में शामिल प्रमुख नाम

डॉ. पुनौतिन साहू (उपरवारा) – विशिष्ट सेवा
डॉ. सुरेश देशमुख (धमतरी) – सांस्कृतिक/साहित्यिक योगदान
डॉ. रामलाल वर्मा (रायपुर) – शिक्षा एवं साहित्य
डॉ. हेमवती ठाकुर (धमतरी) – शिक्षा एवं साहित्य
डॉ. लक्ष्मीकांत साहू (रायपुर) – शिक्षा
डॉ. सोनाली चक्रवर्ती (भिलाई) – सामाजिक सेवा
डॉ. बेद लाल साहू (रायपुर) – रसायन शास्त्र में शोध
डॉ. नागेंद्र कुमार साहू (रायपुर) – कम्प्यूटर शिक्षा
डॉ. केसरी चौधरी (दुर्ग) – पत्रकारिता एवं कृषि

प्रकाशनों का लोकार्पण और विशेष प्रस्तुतियाँ

इस अवसर पर श्रीमती उमादेवी साहू द्वारा प्रकाशित “सामाजिक अभिनंदनावली” का विमोचन किया गया। इसके साथ ही ईश्वर साहू “बंधी” के छत्तीसगढ़ी पंचांग “बछर” और छत्तीसगढ़ी वर्णमाला पोस्टर का लोकार्पण भी हुआ। (Chhattisgarh)

विशेष प्रस्तुतियों में

डॉ. सोनाली चक्रवर्ती – काव्य पाठ
ईश्वर साहू “बंधी” – छत्तीसगढ़ी गीत गायन
डॉ. झूमक लाल गुहा – संस्कृत संभाषण
भागवत कथा व्यास देवी भूमिका साहू (धमतरी) – भजन प्रस्तुति

डॉ. सुखदेव राम साहू का विशेष योगदान

डॉ. सुखदेव राम साहू “सरस” ने बिना किसी सरकारी अनुदान/सहयोग के विगत 12 वर्षों से अपने व्यक्तिगत व्यय से विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान कर समाज को प्रेरित किया है। वे राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षक, लेखक, कवि, मंच संचालक और पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं।

समापन और प्रेरणादायक संदेश

मुख्य अतिथि राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास जी ने समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई दी। अध्यक्ष डॉ. नारायण साहू ने सामाजिक समरसता और ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम संचालन और सहयोगी दल

कार्यक्रम का संचालन

रीतूराज साहू (रायपुर)
डॉ. सुशीला साहू (मगरलोड, धमतरी)

आयोजन के स्वागत अध्यक्ष:
पवन कुमार गुरुपंच (अभनपुर)

आभार प्रदर्शन

टीकमचंद साहू (सचिव, परिक्षेत्रीय साहू समाज, अभनपुर)

सहयोगी

लक्ष्मीनारायण साहू (धमतरी)
इंजीनियर टीकाराम साहू (रायपुर)
पं. घनश्याम प्रसाद साहू (कबीरधाम)

यह आयोजन समाज में समरसता और प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण बन गया।

Back to top button
error: Content is protected !!