बीजापुर नक्सली हमले को कांग्रेस ने बताया सरकार की विफलता, जानिए किसने क्या कहा…?
Congress on Naxalite Attack: बीजापुर नक्सली हमले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने हमले को सरकार की विफलता बताया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार बड़े लड़ाई की ओर बढ़ रही है तो एहतियात बरतने के साथ प्लानिंग होना जरूरी होता है, लेकिन प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के सिर्फ समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में बयान देने से कुछ नहीं होगा। अगर इस तरह से हादसा हो रहा है तो सरकार जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें:- पत्रकार की निर्मम हत्या के बाद भी कांग्रेस ने अपने चहेते हत्यारे नेता को निष्कासित न कर बेशर्मी की सारी हदे पार की: भाजपा
पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि बीजापुर के कुटरू में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर IED ब्लास्ट किया है। इस दुखद घटना में हमारे 8 जवान और एक वाहन चालक के शहीद होने की सूचना है। हम सब शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को कोटि-कोटि सलाम करते हैं। लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सब एकजुट हैं। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में हमारे जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। (Congress on Naxalite Attack)
सरकार के पास कोई रणनीति नहीं: उपाध्याय
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में शहीदों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। पूरा देश इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि एक साल से बीजेपी की सरकार है और जैसे बस्तर में हत्या हो रही है पता चलता है कि सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है। कोई ठोस प्लानिंग होती तो जवानों की शहादत नहीं होती। (Congress on Naxalite Attack)
सरकार की नक्सल नीति स्पष्ट नहीं: बैज
पूर्व विधायक उपाध्याय ने कहा कि सरकार सफलता के आंकड़े जारी करती है, लेकिन जवान की शहादत और ग्रामीणों की हत्याओं पर कुछ नहीं कहती। जब उनकी जाने जाती है तो कोई बोलने वाला नहीं होता। नक्सलियों की जड़े कहा तक फैली है वो देखना जरूरी है। ना की इनका बयानबाजी करना। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजापुर में IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायल जवान जल्द स्वस्थ हों। बैज ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद से निपटने में विफल साबित हुई। सरकार की नक्सल नीति स्पष्ट नहीं है। कहां चूक हुई यह जांच का विषय है। (Congress on Naxalite Attack)
मनवीय रूप से कायरता की निशानी: महंत
वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत को नमन। बीजापुर की घटना मनवीय रूप से कायरता की निशानी है। शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी शहादत को कोटि-कोटि नमन करता हूं। बहुत ही दुखद घटना हुई है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां हमारे जवान मारे जा रहे हैं उन्हें पूरा संरक्षण नहीं मिला पा रहा है। महंत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दो या तीन नक्सली को मारते हैं तो दिन-रात उसी का गाना गाते हैं। हम भी नक्सलियों को मारना चाहते थे। हम भी नक्सलियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं रखते थे, लेकिन एक तरीका होता है, कैसे लड़ना है और कैसे जाना है। (Congress on Naxalite Attack)



