Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर नक्सली हमला भाजपा सरकार के ओवरकॉन्फिडेंस का नतीजा: PCC चीफ दीपक बैज

Baij on Naxalite Attack: बीजापुर में हुए नक्सली हमले को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजापुर में हुए नक्सली घटना में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि और घायलों जवानों की स्वास्थ्य की कामना करते हैं। साथ ही शहीद परिवारों को दुख सहने की ईश्वर शक्ति दे। बैज ने कहा कि जिस तरह से नक्सल घटना घटी है, निश्चित रूप से बहुत दुखद है, लेकिन सरकार की नक्सल नीति स्पष्ट नहीं है। सरकार की विफलताओं की वजह से यह घटना घटी है। क्योंकि बड़ी चूक हुई है। कहां चूक हुई है यह जांच का विषय है, क्योंकि सरकार जिस मोर्चे पर काम कर रही है, मुझे लगता है वो बहुत ओवरकॉन्फिडेंस में है। जबकि बस्तर की परिस्थितियां भौगोलिक दृष्टि से उतनी अनुकूल नहीं है।

यह भी पढ़ें:- पंचायती राज संस्थाएं हमारे लोकतंत्र की आधारशिला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बैज ने कहा कि कठिन परिस्थितियां है। इन परिस्थितियों में बहुत ही सावधानी और प्लानिंग की आवश्यकता है, लेकिन सरकार इसमें विफल साबित हुई है। नक्सलवाद को खत्म करने के BJP के बड़े-बड़े दावे है, लेकिन हकीकत में सब फेल है। ओवरकॉन्फिडेंस का खामियाजा प्रदेश भुगत रहा है। यह घटना भाजपा सरकार के ओवरकॉन्फिडेंस का नतीजा है। बीजापुर में जवानों की शहादत भाजपा की नाकामी का खामियाजा है। नक्सलवाद खत्म करने के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से प्रदेश अब इस त्रासदी का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के नक्सल मोर्चे पर असमंजस नीति के कारण इतनी बड़ी क्षति उठानी पड़ी। (Baij on Naxalite Attack)

सरकार अपनी नक्सल नीति स्पष्ट करें: बैज

PCC चीफ ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि सरकार अपनी नक्सल नीति स्पष्ट करें। सरकार के अनिर्णय वाली स्थिति के कारण जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, नक्सली गतिविधियां बढ़ी है। बीजेपी की सरकार को तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता है। सरकार बने एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब तक सरकार नक्सलवाद जैसे महत्वपूर्ण मसले पर अपना कोई राय नहीं बना पाई है। सरकार मति भ्रम की शिकार है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नक्सलवाद पर एक ठोस नीति बनाया थी, जिसके सकारात्मक परिणाम आए और राज्य में नक्सली गतिविधियों में 80 प्रतिशत तक की कमी आई थी। रमन राज में नक्सलवाद 15 जिलों तक पहुंच गया था, जो कांग्रेस सरकार के 5 सालों में बस्तर के सुदूर क्षेत्रों तक सिमट गया था। वर्तमान भाजपा सरकार के अनिर्णय के कारण राज्य में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां बढ़ी है। (Baij on Naxalite Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!