Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

छत्तीसगढ़ : नाले में फ़ंसी गाय को निकालते हुए पार्षद की तस्वीर हो रही हैं जमकर वायरल, लोगों ने कहा पार्षद हो तो ऐसा

गरियाबंद : नगर पालिका परिषद गरियाबंद के पार्षद रितिक सिन्हा ने आज गौ-माता के प्रति प्रेम का परिचय दिया। नाले में गिरी एक गाय बाहर निकलने के लिए काफी जोर लगा रही थी। यह देख पार्षद रितिक सिन्हा ने गाय को बाहर निकालने के लिए प्रयास करने लगा, उन्हें देखकर आस-पास के लोग भी उनकी मदद करने लगे। काफी प्रयास के बाद अंततः गाय को नाले से बाहर निकाल ही लिया।

यह भी पढ़ें : February Month : फ़रवरी माह में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, परेशानी से बचने फटाफट देखें छुट्टियों की ये लिस्ट

गाय को बाहर निकालने की यह तस्वीर आज खूब वायरल (Viral) हो रही है। नाले में फँसे गाय को निकालते हुए पार्षद की तस्वीर को साफतौर पर देखा जा सकता है। पार्षद रितिक गाय को गंदे नाले से बाहर निकालने के लिए जुगत लगाने में जुड़ गए। इसके बाद आसपास के लोंगो के साथ मिलकर रस्सी के सहारे गौमाता को नाले से बाहर निकाला। उनके इस प्रयास की जिले में काफी सराहना की जा रही हैं। लोग कह रहे हैं पार्षद हो तो ऐसा।

पार्षद रितिक सिन्हा ने बताया, गौ-माता बहुत समय से स्वयं को बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी किंतु नहीं निकल पा रही थी और मुझसे यह दृश्य देखा नहीं गया। इसी वजह से गौमाता को नाले से बाहर निकालने के लिए प्रयास करने लगा। मुझे प्रयास करते देख आसपास वाले भी मदद करने आ गए हैं। सभी के सामूहिक प्रयास से गौमाता को नाले से बाहर निकालने में सफल हो पाए। मेरा सभी से आग्रह हैं, इस प्रकार की स्थिति देखने पर तुरंत मदद करें। मानवता का अवश्य परिचय देंवे।

Back to top button
error: Content is protected !!