Tirupati Mandir Stampede : तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की मौत और 40 घायल, पहले टिकट पाने की जद्दोजहद में मची भगदड़

Tirupati Mandir Stampede : तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए सैकड़ों लोग टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी आर नायडू ने बताया कि एक शव की पहचान कर ली गई है।
10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए पहुंचे लोग
बीआर नायडू ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा कि एक डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) ने गेट खोले और तुरंत ही सभी लोग आगे बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ मच गई और खबरें आ रही हैं कि छह लोगों की मौत हो गई है। देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं।
कैसे मची भगदड़
बताया गया कि वैकुंठ द्वार दर्शनम के टोकन के लिए भगदड़ एमचीएम स्कूल के काउंटर पर पर मची. भगदड़ तब मची जब टोकन बांटना शुरू भी नहीं हुआ था. खुद टीटीडी यानी तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के चीफ बीआर नायडू की मानें तो एक डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) ने गेट खोले…और तुरंत ही सभी लोग आगे बढ़ने लगे. इससे भगदड़ मच गई. इसमें छह लोगों की मौत हो गई. एक शव की पहचान कर ली गई है. शव महिला का है. देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं. यह कार्यक्रम 20 जनवरी तक चलेगा। (Tirupati Mandir Stampede)
धक्का-मुक्की करते दिखे लोग
सोशल मीडिया पर इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए. इन वीडिओ में पुलिसवालों को भीड़ को कंट्रोल करते वक्त काफी मशक्कत करते देखा गया. इस तनावपूर्ण माहौल में लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते हुए भी दिखाई दिए. क्योंकि वैकुंठ द्वार का दर्शन 10 जनवरी से होना था. इसलिए टोकन 9 जनवरी से बांटे जाने थे. इसके लिए कतार 8 जनवरी से ही लगी थी. 9 जनवरी यानी गुरुवार की सुबह टोकन के लिए काउंटर खुलने थे. मगर उससे पहले ही बुधवार की रात को भगदड़ मच गई.
चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए प्रयास करते समय विष्णु निवासम के पास भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं की मौत होने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। (Tirupati Mandir Stampede)



