Google Analytics —— Meta Pixel

युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत: CM साय

CM Sai on Youth: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद की पुण्यस्थली रही है। स्वामी विवेकानंद ने किशोरावस्था के अपने दो बरस यहां डे भवन में व्यतीत किए। जब कोई हवाई मार्ग से रायपुर आता है तो उसे विमानतल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर देखकर महसूस हो जाता है कि इस शहर का संबंध स्वामी विवेकानंद से रहा होगा। वहां से शहर के सबसे सुरम्य स्थल विवेकानंद सरोवर तक हर जगह स्वामी विवेकानंद के प्रति इस शहर का आदर नजर आता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद की बड़ी भूमिका है।

यह भी पढ़ें:- आज दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव के दौरे पर रहेंगे CM साय, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

उन्होंने 1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में जो ऐतिहासिक वक्तव्य दिया, उससे पूरी दुनिया भारतीय चिंतन के आगे नतमस्तक हो गई। स्वामी ने अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिकन भाइयों और बहनों से की। यह वसुधैव कुटुम्बकं के भारतीय दर्शन के अनुरूप था। उस समय अमेरिकन अखबारों ने लिखा था कि स्वामी को सुनकर हमें भारत की सनातन परंपरा के गहरे मूल्यों के बारे में पता चला जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवा शक्ति के हाथों ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत खड़ी होगी। हमारे युवा हमारे प्रदेश के भविष्य हैं। युवाओं की शक्ति और संकल्प के बूते ही हम प्रदेश के नवनिर्माण की राह पर तेसे बढ़ रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान भर्तियों में जिस तरह से घोटाला हुआ, उसके चलते हमारे युवाओं का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका था। हमने वादा किया था कि PSC घोटाले की जांच कराएंगे। हमने इसकी जांच CBI को सौंपी। CBI ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की है। PSC परीक्षा में युवाओं का भरोसा लौट आया है। (CM Sai on Youth)

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से आयोजित हुईं। जब रिजल्ट आया तो मैंने टापर्स को सम्मानित करने बुलाया। उनके चेहरे में संतोष था। उन्होंने मुझे बताया कि PSC के भ्रष्टाचार से वे सब टूट चुके थे, नई सरकार ने जिस तरह से भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाइयां की, उससे उनका भरोसा सिस्टम में लौट आया। युवा परीक्षाओं की तैयारी तभी बेहतर तरीके से कर पाते हैं जब उन्हें महसूस होता है कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। हमने PSC की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अनेक उपाय किये हैं। PSC की परीक्षा को UPSC के पैटर्न पर हम आयोजित करने जा रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं का चयन केंद्रीय सेवाओं में भी अधिकाधिक संख्या में हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली के यूथ हास्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी है, ताकि यहां बेहतर कोचिंग कर युवा UPSC परीक्षा क्लियर कर सकें। (CM Sai on Youth)ॉ

CM साय ने कहा कि हमने व्यापम की परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। तय समय पर परीक्षा होगी। इसके साथ ही हम विभागों के रिक्त पदों को भरने की भी कार्रवाई तेसे कर रहे हैं। हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। यह शिक्षा नए जमाने के रोजगार के लिए युवाओं को तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति का जिक्र करते हुए कहा कि हमने नई उद्योग नीति में इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि स्थानीय युवाओं को अधिकतम संख्या में रोजगार मिले। इसके लिए हम उन उद्योगों को विशेष अनुदान सहायता प्रदान करेंगे जो 1 हजार या इससे अधिक स्थानीय युवकों को रोजगार देंगे। प्रदेश में अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ निवेश होने की संभावना है जिससे पांच लाख नए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा बहुत प्रतिभावान हैं। उनके भीतर अनूठे विचार हैं। स्टार्टअप की छत्तीसगढ़ में बड़ी संभावना है। हम इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं। (CM Sai on Youth)

उन्होंने कहा कि हम कोवर्किंग स्पेस बना रहे हैं जहां बेहद कम खर्च में स्टार्टअप शुरू करने की इच्छा रखने वाला युवा अपना सेटअप स्थापित कर सकता है। IT सेक्टर को विशेष रूप से हम प्रेरित कर रहे हैं। नवा रायपुर में तेसे IT कंपनियां अपने यूनिट आरंभ कर रही है। शीघ्र ही नवा रायपुर नए IT हब के रूप में स्थापित होगा। मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें बस्तर संभाग के 1 लाख 65 हजार प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में इस आयोजन की भरपूर प्रशंसा की। छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए तेसे अधोसंरचना खड़ी कर रहे हैं और खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की पुख्ता व्यवस्था करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी युवा महोत्सव चल रहा है और वहां भी हमारे अनेक युवा साथियों को आमंत्रित किया गया है। (CM Sai on Youth)

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा की धूम पूरे देश-दुनिया में हैं। आप पूरे उमंग से काम करिये। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को पूरा करने हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आपकी भागीदारी से निश्चित ही हम यह लक्ष्य हासिल करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए का प्रेरक संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद ने देश और दुनिया में युवाओं को नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की बदौलत वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ देश के विकसित राज्यों में से एक होगा। महोत्सव को डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने भी संबोधित किया। समारोह में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर समेत बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए युवा और आम नागरिक उपस्थित थे। (CM Sai on Youth)

Back to top button
error: Content is protected !!