Google Analytics —— Meta Pixel

आज दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव के दौरे पर रहेंगे CM साय, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी यानी आज दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा और कोंडागांव के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान तीनों जिलों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोंडागांव में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा लोकपर्व छेरछेरा, बच्चों की टोली मांग रही अन्नदान

मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा के बाद हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.40 बजे सुकमा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर 3 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होने के बाद स्टेडियम ग्राउंड विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोंडागांव से शाम 5.15 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर लौट आएंगे। (CM Sai Tour Program)

501 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा को 160 करोड़ 73 लाख 21 हजार रुपए की लागत वाले 501 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में आयोजित कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले के विकास से संबंधित 501 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 49 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित 367 कार्यों का लोकार्पण और 111 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत वाले 134 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वन और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर महेश कश्यप और विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी विशिष्ट अतिथि होंगे। (CM Sai Tour Program)

उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय छिंदनार से बड़ेकरका मार्ग पर इन्द्रावती नदी पर 33.78 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का लोकार्पण करेंगे। मोर मकान-मोर आवास योजना के अंतर्गत दंतेवाड़ा में 7.25 करोड़ रुपए की लागत से 321 हितग्राहियों के लिए निर्मित पक्के मकानों की चाबी उन्हें सौंपेंगे। मुख्यमंत्री तीन गांवों में नल जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 3.98 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जल प्रदाय योजना, 1.10 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर निर्मित 15 पुल-पुलियों, 99 लाख रुपए की लागत से 12 सड़कों के निर्माण और उन्नयन कार्य, अरनपुर में 28.36 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र, वनाधिकार पट्टाधारी 8 कृषकों के खेतों की 50.87 लाख रुपए की लागत से लिए गए चैनलिंक फेंसिंग कार्य का लोकार्पण करेंगे। (CM Sai Tour Program)

जलाशय का जीर्णोंद्धार और नहर लाइनिंग कार्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगरपालिका किरंदुल अंतर्गत 44.54 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली जल आवर्धन योजना, बारासुर में 14.73 करोड़ रुपए की लागत वाली जल आवर्धन योजना, 18.52 करोड़ रुपए की लागत से दंतेवाड़ा में बनने वाले अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड, 3.18 करोड़ रुपए की लागत वाले 28 नवीन आंगनबाड़ी भवनों, 2.44 करोड़ रुपए की लागत वाली 13 सड़कों, 1.92 करोड़ रुपए की लागत वाले 18 पुल-पुलियों, 6.97 करोड़ रुपए की लागत से जलाशय का जीर्णोंद्धार और नहर लाइनिंग कार्य, 9.60 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होेने वाले 11 आश्रम भवनों का निर्माण, 20 ग्राम पंचायतों में 1.07 करोड़ रुपए की लागत हाईमास्ट लाइट की स्थापना, 80.59 लाख रुपए की लागत से सोलर हाईमास्ट संयंत्र स्थापना के 15 कार्यों, हल्बारास में 30.68 लाख रुपए की लागत से सोलर पॉवर प्लांट और सोलर ड्यूल पंप की स्थापना समेत अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!