Google Analytics —— Meta Pixel

Mahakumbh 2025 : इंडिया इज ग्रेट कंट्री! विदेशी महिलाओं ने लगाई आस्था की डुबकी, बोले- हमें सनातन से प्यार

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज से महाकुंभ मेले की शुरूआत हो रही है. यहां विदेशों से भी लोग पहुंचे हैं. श्रद्धालु महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं. यह एक दुर्लभ खगोलीय संयोग जो 144 वर्षों में केवल एक बार होता है. आज पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ‘शाही स्नान’ के साथ शुरू हो रहा है. यहां पहुंचे विदेशी कह रहे हैं- इंडिया इज ग्रेट कंट्री।

यह भी पढ़े :- Bangladesh India Border Tensions : कंटीले तार पर टेंशन, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, पढ़े पूरी खबर

पौष पूर्णिमा पर पहले स्नान पर श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इस दौरान देश ही नहीं विदेशी श्रद्धालुओं में भी महाकुंभ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

विदेशी महिलाओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विदेशी महिलाओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सोमवार (13 जनवरी) को ‘शाही स्नान’ के साथ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम शुरू हो गया है। महाकुंभ मेले के दौरान पवित्र स्नान करने के लिए न केवल भारत बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर उमड़ रहे हैं।

कड़ाके की इस ठंड के बीच विदेशी श्रद्धालुओं ने भी सुबह-सुबह संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उनका उत्साह भी देखने लायक था। उनका कहना है कि पानी भले ही ठंडा हो, लेकिन उनके दिल गर्मजोशी से भरे हैं।

रूसी महिला ने लगाया ‘मेरा भारत महान’ का नारा

महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के पहले शाही स्नान के मौके पर एक रूसी महिला सुबह-सुबह संगम के तट पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ‘मेरा भारत महान’ का नारा लगाते हुए कहा, “भारत एक महान देश है। हम पहली बार कुंभ मेले में आए हैं। यहां हम असली भारत को देख सकते हैं। असली शक्ति भारत के लोगों में निहित है। मैं इस पवित्र स्थान के लोगों के उत्साह को देख कांप रही हूं। मुझे भारत से प्यार है।

महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में एक रूसी श्रद्धालु ने कहा, ‘मेरा भारत महान’…भारत एक महान देश है. हम पहली बार कुंभ मेले में आए हैं. यहां हम असली भारत को देख सकते हैं. असली शक्ति भारत के लोगों में निहित है. मैं इस पवित्र स्थान के लोगों के उत्साह से चकित हूं. मुझे भारत से प्यार है।

मोक्ष की तलाश में यहां आए हैं…

इस मौके पर एक स्पेनिश श्रद्धालु जोस ने कहा, “हमारे यहां स्पेन, ब्राजील, पुर्तगाल से कई मित्र आए हैं। हम एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। मैंने पवित्र स्नान किया और मुझे इसका बहुत आनंद आया, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।

महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक: PM मोदी

भारतीय संस्कृति और संस्‍कारों को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए आज बहुत ही खास दिन! आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों का एक साथ जुड़ाव हुआ है… महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भावना का जश्न मनाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!