Google Analytics —— Meta Pixel

NAXAL ENCOUNTER : छत्तीसगढ़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को ठोका, बीजापुर हमले का ऐसे लिया बदला, पढ़े पूरी खबर

NAXAL ENCOUNTER : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने कुछ दिनों पहले हुई 8 साथियों के मौत का बदला ले लिया है। तेलंगाना की सीमा पर स्थित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ठोंक दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में सुबह 9 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। यहां पर अभियान अभी भी जारी है।

यह भी पढ़े :- Looteri Dulhan: शहर-शहर लुटेरी दुल्हन का कहर, पहचान छुपाकर बड़े व्यवसायी को बनाया शिकार, शादी कर लाखो की ठगी कर हुई फरार, पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया है. तेलंगाना के बॉर्डर पर मौजूद कई गांवों में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. पुलिस को मुठभेड़ की जगह से एसएलआर समेत कई हाईटेक हथियार भी मिले हैं. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है. इस ऑपरेशन में डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन शामिल हैं. इन सभी बटालियनों के जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। (NAXAL ENCOUNTER)

पुलिस के मुताबिक बीजापुर के मारूढबाका और पुजारी कांकेर इलाके में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त जानकारी मिली थी कि इस इलाके में नक्सली छिपे हुए हैं. सूचना मिलने के बाद जवानों की टुकड़ियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली भागने लगे और उन्होंने जवानों पर गोलियां चला दीं. जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. रुक-रुक कर हुई मुठभेड़ में अभी तक 12 नक्सली ढेर हो गए हैं.

6 जनवरी को शहीद हुए थे 8 जवान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जंगली इलाका कुटरू में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी को निशाना बनाया था. नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट के जरिए जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया था. इस दर्दनाक हादसे में 8 जवान शहीद हो गए थे. वहीं 1 ड्राइवर की भी मौत हो गई थी. यह सभी जवान अबूझमाड़ क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद लौट रहे थे. उसी वक्त उन पर हमला किया गया था और जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया था। (NAXAL ENCOUNTER)

Back to top button
error: Content is protected !!