ICC Champions Trophy India Squad : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन प्लेयर्स की चमकी किस्मत
ICC Champions Trophy India Squad : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होगा, जो 9 मार्च तक खेली जाएगी. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. इस टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया. वहीं, कप्तान रोहित शर्मा भी इस समय उनके साथ मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :- RG Kar Rape Murder Case : महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार, 20 जनवरी को सजा का ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही होगी. वहीं, शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत.
(ICC Champions Trophy India Squad)
टीम इंडिया का शेड्यूल
चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ है. वह ग्रुप स्टेज में इन तीनों टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 20 फरवरी से करेगी, इस मैच में उसका सामना बांग्लादेश से होगा. फिर टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. ये मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद ग्रुप के अपने आखिरी मैच में वह 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा। (ICC Champions Trophy India Squad)
भारत के मैचों का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का भारत में लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा, डिज्नी+ हॉटस्टार की वेबसाइट और एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
भारत के मैच की टाइम और डेट
20 फरवरी 2025, दोपहर 2.30 बजे IST – बांग्लादेश vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
23 फरवरी 2025, दोपहर 2.30 बजे IST – पाकिस्तान vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
2 मार्च 2025, दोपहर 2.30 बजे IST – न्यूज़ीलैंड vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम



